HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: धनतेरस में भीड़भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव

अल्मोड़ा: धनतेरस में भीड़भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: धनतेरस के पर्व को मद्देनजर रखते हुए बाजारों में भीड़ बढ़ने के कारण यातायात पुलिस ने आज मंगलवार को अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक फेरबदल किया है। 29 अक्टूबर 2024 यानी आज इस प्रकार रहेगी यातायात व्यवस्था:—

1- जलाल तिराहे से लिंक रोड की तरफ समस्त चौपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्ण रुप से बन्द रहेगा, ये वाहन बेस तिराहा करबला से होते हुए नगर में प्रवेश कर सकेगें।
2- आज से पहली नवंबर 2024 तक एलआरसाह रोड पर फायर स्टेशन से शिखर तिराहा की तरफ आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों का रुट डायवर्ट किया गया है। इस ओर से चौपहिया वाहन एनटीडी से धारानौला या शैल बैण्ड से होते हुए नगर में प्रवेश कर सकेंगे।
3- नगर में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए यातायात व्यवस्था में स्थिति के अनुसार तात्कालिक रूप से आंशिक परिवर्तन भी किये जा सकते हैं।
4- उक्त के अतिरिक्त नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments