HomeBreaking NewsParliament Smoke Attack: क्यों लगाए जय भीम, भारत माता की जय के...

Parliament Smoke Attack: क्यों लगाए जय भीम, भारत माता की जय के नारे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Parliament Smoke Attack: संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर सुरक्षा व्यवस्था का मजाक बनाते हुए चार युवाओं ने आज संसद भवन में जबरदस्त हंगामा किया। 02 बाहर रंगीन धुंआ छोड़ रहे थे तो उनके 02 साथी सदन में ही कूद पड़े। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह चारों को यह सब करने की क्यों जरूरत पड़ी।

सवाल यह भी है कि इनके द्वारा लगाए गए नारों तक का कोई तारतम्य नहीं मिल रहा। जय भीम के नारे इन्हें दलित संगठन से जोड़ते हैं, तानाशाही नहीं चलेगी की नारेबाजी किसी बामपंथी संगठन में होने का इशारा करते है। वहीं, भारत माता की जयकारे देख लोग इन्हें किसी कट्टरवादी हिंदू ग्रुप से जुड़ा मान रहे हैं।

बता दें कि जब संसद की कार्यवाही गतिमान थी और शीतकालीन सत्र चल रहा था। शून्यकाल में 05 मिनट बचे थे तब चार युवाओं ने संसद में धावा बोल दिया। उनमें से दो ने संसद में छलांग लगा दी। जबकि दो बाहर हंगामा व नारेबाजी करने लगे। जिनमें से एक युवती भी थी।

संसद में हंगामा करने वाले आरोपियों की पहचान

चार युवाओं में से एक का नाम सागर है। दूसरा मनोरंजन है। इन दोनों ने संसद के भीतर छलांग लगाई थी और स्प्रे छिड़का था। वहीं बाहर खड़े होकर रंगीन धुआं छोड़ने वालों में एक युवती का नाम नीलम है और दूसरा अनमोल​ शिंदे है। अनमोल शिंदे पुत्र धनराज शिंदे की उम्र 25 साल है और वह महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। पुख्ता सूत्र बता रहे हैं यह चारों एक—दूसरे को जानते हैं और सोशल मीडिया के जरिए एक—दूसरे से मिले थे।

गिरफ्तार हुए इन युवाओं का दावा है कि उनका किसी संगठन से ताल्लुक नहीं है। वह बस अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते थे। संसद के बाहर खड़ी नीलम ने नारेबाजी की थी। वह ‘तानाशाही नहीं चलेगी। संविधान बचाओ। मणिपुर को इंसाफ दिलाओ। महिलाओं पर अत्याचार नहीं चलेगा। भारत माता की जय। जय भीम, जय भारत। आदि नारे लगा रही थी।

आतंकी पन्नू ने भी दी थी संसद हमले की धमकी

यहां यह बता दें कि गत दिनों खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू Gurpatwant Singh Pannu ने संसद पर हमले की धमकी दी थी। जिसके बाद से पुलिस पूरे अलर्ट पर थी। पन्नू ने अमेरिका से वीडियो जारी करके कहा था कि वह लोग संसद पर हमले की बरसी वाले दिन यानी 13 दिसंबर या इससे पहले संसद की नींव हिला देंगे। उसने बकायदा आतंकी व संसद हमले के मुख्य आरोपी अफजल गुरू के साथ एक पोस्टर भी जारी किया था।

यह भी जानिए

संसद पर हमला करने वाली नीलम की आयु 42 साल है। वह हरियाणा के जींद की रहने वाली है। किसान आंदोलन से भी जुड़ी रही है। वह इन दिनों हिसार के एक पीजी में रहती है। नीलम सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है।

फिलहाल पुलिस इन चारों से गहन पूछताछ कर रही है। यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि इन लोगों ने इस तरह की नारेबाजी क्यों की। क्या यह किसी संगठन से जुड़े हैं अथवा कोई अन्य ही कहानी है। उम्मीद है जल्द पुलिस मामले का खुलासा मीडिया के समक्ष करेगी।

Parliament Smoke Attack

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments