HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: अभिभावकों ने उठाया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ

बागेश्वर: अभिभावकों ने उठाया सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लुत्फ

ADVERTISEMENTS

✍️ केंद्रीय​ विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस मनाया

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां केंद्रीय विद्यालय में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अभिभावकों ने भी जमकर आनंद उठाया।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य चंद्र शेखर तिवारी ने की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय विद्यालय संगठन भारत में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान है। संगठन की स्थापना एक खास उद्देश्य के साथ हुई है, जिसमें बच्चों को एक समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना शामिल है। इस अवसर पर प्रशांत भारद्वाज, नीरज जुगरान, अमित जोशी, अक्षय सिंगला, राजीव पाठक, काव्य बोरा, अमित कुमार, विकास चंद्र, तनय पांडे, गीता कुनियाल, कोमल रावल, लीला आर्य, योगेश मेहरा, विजय कुमार, शिवानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments