HomeUttarakhandNainitalपंतनगर : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पंतनगर : किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पंतनगर/लालकुआं | पंतनगर थाना पुलिस ने अश्लील फोटो और शादी करने का झांसा देते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक संजय कॉलोनी निवासी नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने किशोरी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पंतनगर थाना पुलिस के मुताबिक, रविवार को एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए बताया कि उसकी नाबालिग बेटी थाना क्षेत्र के एक विद्यालय की छात्रा है। कुछ दिन पहले किशोरी की नाबालिग सहेली ने उसे पार्टी के लिए इनवाइट किया था। पार्टी नाबालिग सहेली के दोस्त के दोस्त के घर में थी। दोनों लड़कियां दोस्त के बताए घर के पते पर पार्टी के लिए पहुंची। पार्टी वाले घर में दोनों पुरुष दोस्त पहले से ही मौजूद थे। इसके बाद चारों ने पार्टी की।

पीड़िता के पिता ने बताया कि, पार्टी के बाद बेटी के सिर में दर्द हुआ तो उसने सहेली से घर जाने की बात कही। लेकिन सहेली ने घर में रुककर आराम करने की सलाह दी। तहरीर में बताया कि इस दौरान पार्टी में मौजूद नीरज सिंह ने उसकी बेटी की कुछ अश्लील तस्वीरें ले ली। इसकी जानकारी बेटी को नहीं थी। एक घंटे के आराम के बाद बेटी घर चली गई।

कुछ दिनों बाद नीरज सिंह ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। जब उसने इंकार किया तो तो नीरज ने पार्टी वाले दिन की अश्लील फोटोज वायरल करने की धमकी दी। जब किशोरी नीरज से मिलने पहुंची तो नीरज ने किशोरी को अश्लील फोटो दिखाकर उसे शादी करने का झांसा दिया। किशोरी ने मना किया तो आरोपी जबरन उसे दोस्त के घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान नीरज ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नीरज ने किशोरी से कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी ने नीरज से शादी करने के की बात कही तो नीरज ने इंकार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी संजय कॉलोनी निवासी नीरज सिंह को सोमवार को थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments