HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking: भारी मतों के अंतर से अल्मोड़ा में छात्रसंघ अध्यक्ष बने...

Big Breaking: भारी मतों के अंतर से अल्मोड़ा में छात्रसंघ अध्यक्ष बने एनएसयूआई के पंकज कार्की

ADVERTISEMENTS

— गौरव सचिव, रुचि छात्रा उपाध्यक्ष, क​रिश्मा संयुक्त सचिव व अमित कोषाध्यक्ष निर्वाचित
— पंकज निर्विरोध छात्र उपाध्यक्ष, कई अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
— सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच निपटा छात्रसंघ का चुनाव

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना ​विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में शनिवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच छात्रसंघ चुनाव निपट गया। जिसमें कड़े मुकाबले में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के पंकज सिंह कार्की ने बड़ी जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर गौरव भंडारी ने नितिन खोलिया को हराया। अध्यक्ष पद पर 1277 मतों तथा सचिव पद पर 613 मतों का हार जीत का अंतर रहा। इनके अलावा पंकज फर्त्याल उपाध्यक्ष, रुचि कुटौला छात्रा उपाध्यक्ष, करिश्मा तिवारी संयुक्त सचिव तथा अमित फर्त्याल कोषाध्यक्ष बने हैं।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार सुबह एसएसजे कैंपस में बने नौ बूथों पर वोट पड़ने शुरू हुए और ये क्रम अपराह्न 2 बजे चला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई और देर शाम परिणामों की घोषणा हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. इला साह द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी पंकज सिंह कार्की ने 1277 वोटों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के कृष्ण कुमार सिंह नेगी को मात दी। अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवारों में से पंकज सिंह कार्की को 2063 वोट व कृष्ण कुमार सिंह नेगी को 786 वोट मिले। छात्र उपाध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी होने से पंकज फर्त्याल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। छात्रा उपाध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों में से रुचि कुटौला ने अपने प्रतिद्वंदी दिव्या जोशी को 491 वोटों से हराया। इसमें रुचि कुटौला को 1667 वोट व दिव्या जोशी को 1176 वोट मिले। सचिव पद के लिए भी दो प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें से गौरव भंडारी ने 613 मतों से जीत दर्ज की। गौरव भंडारी को 1740 वोट व नितिन खोलिया को 1127 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर सिर्फ दो छात्राएं मैदान में थीं। इनमें से करिश्मा​​ तिवारी विजयी रही। करिश्मा तिवारी को 1918 मत व करिश्मा को 802 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 115 मतों से अमित फर्त्याल विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों में से अमित फर्त्याल को 1124 मत, वैभव सिंह नेगी को 1009 मत, भगवत प्रसाद आर्या को 570 मत व सविता दानू को 69 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप देवाशीष धानिक निर्वाचित हुए। इस पद के देवाशीष धानिक को 1470 व आकाश जंगपांगी को 1126 मत मिले।

उक्त के अलावा निर्विरोध रूप से नितिन रावत सांस्कृतिक सचिव, रोहित बेलवाल कला संकाय प्रतिनिधि, भारतेंदु पंत विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, चंदप्रकाश वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, दिव्यांशु जोशी दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि व निकिता टम्टा शिक्षा संकाय प्रतिनिधि बनी हैं। देर शाम चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
सख्त सुरक्षा घेरे में रहा कैंपस

अल्मोड़ा: यहां छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल शांति व्यवस्था के लिए तैनात रहा और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, चुनाव अधिकारी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. इला साह, कुलानुशासक डॉ. मुकेश सामंत व विश्वविद्यालय के चुनाव प्रभारी डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत संकायाध्यक्ष शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कराने के लिए नजर रखे हुए थे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण मंडल एवं कुलानुशासक मंडल के सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में सहयोग दिया।
महज 47 फीसदी हुआ मतदान

चुनाव प्रभारी प्रो. इला साह ने बताया कि परिसर में कुल 2955 वोट पड़े और मतदान प्रतिशत 47 रहा। उन्होंने बताया कि परिसर में 5876 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जिनमें 3536 छात्राएं और 2340 छात्र हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सहयोग के​ लिए परिसर परिवार, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments