क्वारब में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से दहशत, रात आठ बजे कुत्ते का पीछा करते दिखा

0
क्वारब में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से दहशत, शाम पांच बजे कुत्ते का पीछा करते दिखा
क्वारब में गुलदार की बढ़ती सक्रियता से दहशत, शाम पांच बजे कुत्ते का पीछा करते दिखा

पेट्रोल पंप के पास गुलदार दिखाई देने से मचा हड़कंप कर्मचारियों में भय का माहौल

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बढ़ी चिंता

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। क्वारब क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती आवाजाही स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है। क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को रात आठ बजे गुलदार एक कुत्ते का पीछा करते हुए दिखाई दिया। दिन ढलने से पहले आबादी और व्यावसायिक गतिविधियों वाले क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी से लोगों में दहशत फैल गई।


ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, क्वारब क्षेत्र में पेट्रोल पंप के समीप अचानक एक गुलदार दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार एक कुत्ते का पीछा कर रहा था। इस अप्रत्याशित घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। गुलदार को इस तरह खुलेआम विचरण करते देख स्थानीय लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में गुलदार की आवाजाही लगातार चिंता बढ़ा रही है और अब दिन के समय भी उसकी मौजूदगी सामने आने लगी है।

पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भी भय

गुलदार की मौजूदगी से पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों की चिंता भी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि पेट्रोल पंप पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है और उन्हें देर शाम तक काम करना पड़ता है। ऐसे में दिन ढलने से पहले ही गुलदार दिखाई देना उनके लिए खतरे की आशंका पैदा कर रहा है। कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि यदि गुलदार की आवाजाही इसी तरह बनी रही तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

वन विभाग ने दिया दौरे का आश्वासन

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय संवाददाता अनूप सिंह जीना ने वन दरोगा प्रदीप मौर्य से वार्ता की। इस पर वन दरोगा ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही विभागीय टीम के साथ क्षेत्र का दौरा करेंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर गुलदार की गतिविधियों का पता लगाएगी और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता

गुलदार की बढ़ती सक्रियता से स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। क्षेत्र के बच्चे प्रतिदिन स्कूल आने-जाने के लिए विभिन्न रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आबादी के आसपास गुलदार की मौजूदगी अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि बच्चों के स्कूल आने-जाने के समय विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है। साथ ही लोगों ने अपील की है कि गुलदार दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने, पीछा करने या उसे छेड़ने से बचें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

अब देखना यह होगा कि वन विभाग की टीम कब तक क्षेत्र का दौरा कर गुलदार की सक्रियता का जायजा लेती है और स्थानीय लोगों को इस भय के माहौल से राहत दिलाने के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1