HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कोरोना अटैक की फिराक में पाकिस्तान

ब्रेकिंग न्यूज : कोरोना अटैक की फिराक में पाकिस्तान

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली। कोरोना संकट काल में भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह का दावा है कि पाकिस्तान आतंकियों के जरिए घाटी में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश में लगा हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि पाकिस्तान पहले आतंकियों को घाटी में भेजने की कोशिश करता था, लेकिन हमें अब इस तरह की जानकारी मिली है कि पाकिस्तान कोरोना पॉ़जिटिव मरीजों को कश्मीर भेजने की फिराक में है।

जिससे यहां के लोगों में कोरोना वायरस फैलाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पाकिस्तान भले ही कश्मीर में कोरोना अटैक की तैयारी में जुटा हो, लेकिन उसके यहां भी स्थित बेहद खराब है और आज बुधवार को वहां कोरोना की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई। पाकिस्तान की अंग्रेजी वेबसाइट द डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक देश में 10,072 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 212 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत की तरह पाकिस्तान में भी बीमार लोगों के ठीक होने की दर अच्छी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments