HomeAccidentBig Breaking Almora : महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत,...

Big Breaking Almora : महिला की खाई में गिरने से दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

ADVERTISEMENTS


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां ग्राम नैनी कुरौली में एक महिला की घास काटने के दौरान चट्टान से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नैनी क़ोराली, तहसील भनोली निवासी देवकी देवी उम्र 60 वर्ष पत्नी गोविन्द बल्लभ भट्ट जंगल मे घास काटने गयी थी। वह एक चट्टान में पशु चारे के लिए घास काट रही थी। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। आस—पास मौजूद लोग उसे लहूलुहान हालत में निकटवर्ती अस्पताल ले गये, लेकिन ​तब तक उसने दम तोड़ दिया था। उनके निधन के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उल्लेखनीय है कि मृतका की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। उसके परिवार में उनके दो बेरोजगार पुत्र भुवन भट्ट 25 वर्ष और नवीन भट्ट 21 वर्ष हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायकता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह घटना गत दिवस शनिवार शाम की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments