HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नंदा राजजात यात्रा 2026 स्थगित करने पर आक्रोश

अल्मोड़ा : नंदा राजजात यात्रा 2026 स्थगित करने पर आक्रोश

नंदा देवी मंदिर समिति ने जताया विरोध

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा स्थित ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर प्रांगण में बुधवार को नंदा देवी मंदिर समिति और कुमाऊं नंदा राजजात समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गढ़वाल की नॉटी राजजात समिति द्वारा कुमाऊं के पदाधिकारियों को विश्वास में लिए बिना, आगामी ‘नंदा राजजात यात्रा 2026’ को स्थगित करने के निर्णय पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

बैठक के दौरान कुमाऊं नंदा राजजात समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि यात्रा स्थगित करने का फैसला न केवल एकतरफा है, बल्कि यह कुमाऊं की धार्मिक भावनाओं की उपेक्षा भी है। उन्होंने इस निर्णय को ‘हास्यपद’ और ‘तुगलकी फरमान’ करार देते हुए कहा कि राजजात नॉटी (गढ़वाल) के अध्यक्ष कुंवर राकेश पवार और महामंत्री भुवन नौटियाल ने इस गंभीर विषय पर कुमाऊं समिति से कोई वार्ता करना उचित नहीं समझा।

75 वर्षों के अंतराल के बाद जुड़ी थी कुमाऊं की कड़ी

समिति ने इतिहास का हवाला देते हुए बताया कि वर्ष 2000 में, तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी और गढ़वाल पंवार वंश के कुंवर बलवंत सिंह के विशेष आग्रह पर कुमाऊं ने 75 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस भव्य यात्रा में अपनी भागीदारी फिर से शुरू की थी। ऐसे में बिना किसी समन्वय के यात्रा को टालना परंपराओं के विरुद्ध है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से करेंगे मुलाकात

बैठक में आगामी रणनीति तय करते हुए निर्णय लिया गया कि:

  • शीघ्र ही चंद्रवंशी युवराज नरेंद्र चंद्र राज सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा।
  • मुख्यमंत्री से आग्रह किया जाएगा कि परंपराओं और शास्त्रों के अनुसार नंदा राजजात यात्रा वर्ष 2026 में ही आयोजित की जाए।
  • इसके पश्चात, नंदा देवी मंदिर समिति अल्मोड़ा के नेतृत्व में कुमाऊं के सभी जिलों की एक संयुक्त महाबैठक आहूत की जाएगी।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कुमाऊं अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, अनूप साह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, अमरनाथ सिंह नेगी, हरीश सिंह भंडारी, अमित साह ‘मोनू’, अर्जुन बिष्ट, अभिषेक जोशी, रवि गोयल, गोविंद मेहरा, कुलदीप मेर और नमन बिष्ट सहित कई पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments