HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ उपजा आक्रोश,...

Bageshwar News: राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में अव्यवस्था के खिलाफ उपजा आक्रोश, अभिभावकों ने खोला मोर्चा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राजीव गांधी नवोदय विद्यालय बहुली में फैली अव्यवस्था के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल लिया है। उन्होंने ने कहा कि शासन-प्रशासन दोनों उनकी और उनके बच्चों की उपेक्षा कर रहा है। अगर जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त नही होती तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

सोमवार को राजीवन गांधी नवोदय विद्यालय के अभिभावकों ने अपने बच्चों की स्कूल में की जा रही अनदेखी के खिलाफ मोर्चा खोला। जिलाधिकारी कार्यालय में रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के 133 बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। 2017 में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बागेश्वर आए थे। जहां उन्होंने जल्द स्कूल के भवन निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन दुर्भाग्य देखिए चार साल बीत गए स्कूल का भवन नही बन पाया। आज भी स्कूल के बच्चे खतरे में पढ़ाई कर रहे है और वहां रह रहे है। स्कूल के बगल में गैस गोदाम है। कुछ समय पूर्व गैस गोदाम से लीकेज की समस्या होने पर स्कूल में हड़कंप भी मच गया था।

अभिभावक संघ के अध्यक्ष मुरलीधर जोशी, विनोद जोशी, तारादत्त खुल्बे, ईश्वरी लाल वर्मा, दयाल राम, नवीन पाठक, ममता मेहता आदि ने कहा स्कूल 2009 में खुल गया था और स्कूल में एक स्वच्छक नही है। बच्चों से टायलेट आदि साफ करने को कहा जाता है। शिक्षकों की कमी, कर्मचारियों की कमी है। जिलाधिकारी स्वयं विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष होते है। उसके बाद भी समस्या जस की तस है। अगर जल्द व्यवस्था दुरुस्त नही होती तो विद्यालय के बच्चों के साथ डीएम कार्यालय में धरना देने को मजबूर होंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments