क्वारब चौकी इंचार्ज वीके आर्या द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 3 एमवी एक्ट, 6 पुलिस एक्ट के चालान हुए। कुल 6 हजार अर्थदंड वसूल किया।
चौकी इंचार्ज ने कहा कि चालानी कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। यदि कोई चालक नशे की हालत में पाया गया तो गाड़ी सीज कर दी जायेगी। होटल ढ़ाबे वाले भी सजग रहें। एसआई वीके आर्या ने कहा कि बगैर हेलमेट व कागजात नहीं चलें। ऐसा करने पर पुलिस कार्रवाई होगी। इस मौके पर उनके साथ कांस्टेबल प्रेम प्रकाश व गोपाल बिष्ट भी मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।