HomeBreaking Newsचौकी इंचार्ज ने नियम तोड़ने वालों को सुधर जाने की दी हिदायत,...

चौकी इंचार्ज ने नियम तोड़ने वालों को सुधर जाने की दी हिदायत, तबातोड़ चालान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी/गरमपानी

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

क्वारब चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने यातायात व कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने तथा होटल—ढ़ाबों में शराब आदि मादक पदार्थ परोसने वालों को सुधर जाने की सख्त हिदायत देते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने साफ कर दिया कि उनके क्षेत्र में किसी किस्म की गलत हरकतें, यातायात व कानून का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नही किया जायेगा।

चोपड़ा, नैनीपुल व क्वारब में सघन चेंकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने 4500 रूपया जुर्माना वसूला। 1200 का चालान मॉस्क नही पहनने पर किया गया। उन्होंने तीन ओवरलोडेट ट्रकों के कोर्ट के चालान किये। इसके अलावा पिकअप, मालवाहक पर सवारी बैठाने व अन्य प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना वसूला। वहीं दर्जन भर चालान कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते हुए बगैर मास्क घूमने वालों के भी किये। इनसे कुल 1200 रूपये चालानी कार्रवाई में वसूले गये।

इसके अतिरिक्त होटल व ढ़ाबों की भी जांच की गई। इस दौरान अनियमितता पाये जाने पर चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह ने होटल व ढ़ाबे संचालकों को सख्त हिदायत दी कि होटल में शराब परोसी गई, किसी प्रकार की मादक वस्तु का विक्रय हुआ या कोई सार्वजनिक रूप से मदिरा पान करता मिला तो सख्त कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। उन्होंने यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करने वालों को भी सख्त हिदायत दी कि वाहन चलाते वक्त पूरे कागजात होने चाहिए तथा दोपहिया वाहन चालक हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करें एवं मास्क अनिवार्य रूप से पहने रखें। इस मौके पर चौकी इंचार्ज के साथ कानि आनंद राणा, नरेंद्र मेहता व नंदन भाकुनी भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments