HomeUttarakhandBageshwarसुरक्षा के कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं हमारे पीआरडी जवान

सुरक्षा के कार्यों में अहम भूमिका निभाते हैं हमारे पीआरडी जवान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। सुरक्षा के कार्यों में पीआरडी जवानों की अहम भूमिका है। यह बात दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कही। श्री बिष्ट प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को सुदृणीकरण मद के अंतर्गत गणवेश वितरित कर रहे थे।

बतौर मुख्य अतिथि जवानों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रांतीय रक्षक दल के जवान भी प्रदेश में सुरक्षा कर्मियों के साथ कन्धे से कंधा मिलाकर सुरक्षा के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। सरकार भी उन्हें समय-समय पर इसी तरह से प्रोत्साहन दे रही है।

अपने कार्य क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों को सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे पीआरडी के जवान आज सुरक्षा कर्मियों के साथ अभिन्न अंग बन गए हैं। इस दौरान प्रशासक हेमा बिष्ट, युवा कल्याण विभाग अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, खण्ड विकास अधिकारी रमेश बिष्ट, देवेंद्र गोस्वामी, पीआरडी कमांडेंट राजेंद्र प्रसाद पांडेय समेत दर्जनों प्रांतीय रक्षक दल के जवानों मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments