HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

अल्मोड़ा: दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले में दो कार दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने दिए हैं। इन अलग—अलग दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए अलग—अलग जांच अधिकारी नामित किए हैं। एक मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट भिकियासैंण और दूसरे मामले में उप जिला मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा जांच अधिकारी हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने बताया कि 17 अक्टूबर, 2023 को अल्मोड़ा जिले के तहसील स्याल्दे अन्तर्गत स्थान चिचौन में ग्राम ऐराड़ी बिष्ट भिकियासैंण को जा रही नैनो कार संख्या यूके 06 डी 8643 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में वाहन चालक सहित कुल 06 व्यक्ति सवार थे। इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवायल लाते समय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी। उन्होंने दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जांच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट भिकियासैंण को जॉच अधिकारी नामित किया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि सुस्पष्ट जॉच आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय, अल्मोड़ा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

दूसरे मामला तहसील अल्मोड़ा अंतर्गत फलसीमा—​टाटिक मोटरमार्ग में टाटा टियागो कार संख्या यूके 01 सी 5542 के दुर्घटनाग्रस्त होने का है। इस दुर्घटना की जांच कर रहे उप जिला मजिस्ट्रेट जयवर्धन शर्मा ने बताया कि 05 अक्टूबर, 2023 को तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत फलसीमा टाटिक मोटर मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त कार में वाहन स्वामी के अतिरिक्त राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाना मटेना के 07 छात्र-छात्राऐं सवार थे। दुर्घटना में समस्त घायलों का उपचार बेस चिकित्सालय, अल्मोड़ा में चल रहा है तथा 03 छात्रों की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन दुर्घटना के कारणों के सम्बन्ध में जानकारी रखने वाले सम्बद्व, असम्बद्व या अन्य व्यक्ति 15 दिन के अन्दर अपना लिखित बयान/अभिकथन अथवा मौखिक रूप से किसी भी कार्य दिवस को उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय सदर, अल्मोड़ा में प्रस्तुत कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments