HomeBreaking Newsऑपरेशन सिंदूर : भारत की स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, दागे रॉकेट, लगातार...

ऑपरेशन सिंदूर : भारत की स्ट्राइक से बौखलाया पाकिस्तान, दागे रॉकेट, लगातार फायरिंग

ADVERTISEMENTS

सीएनई डेस्क। भारतीय सेना की बेहद सटीक मिसाइल ​स्ट्राइक से पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। अपनी खीज मिटाने को पाक सेना द्वार लगातार एल.ओ.सी. पर फायरिंग की जा रही है। जिसमें दर्जन से अधिक निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की सूचना है। अमृतसर में आज सुबह जमीन पर पड़े रॉकेट के टुकड़े भी देखे गए हैं। जम्मू—कश्मीर के पुंछ और तंगधार जैसे क्षेत्रों में 18 नागरिकों की जान चली गई, जिनमें बच्चे भी शामिल थे।

पुंछ इलाके में पाकिस्तान द्वारा पहुंचाया गया नुकसान

उल्लेखनीय है कि भारत—पाक के बीच चल रहे तनाव के बीच पुंछ में आतंकियों का मूवमेंट देखा गया है। सेना सर्च ऑपरेशन जारी रखे है। वहीं, अमृतसर में रात में धमाके हुए। सुबह कई रॉकेट मिले। पाकिस्तान द्वारा LoC पर 4 जगह फायरिंग की भी सूचना है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन गुरुवार को पुंछ में सेना का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सेना को पुंछ के सूरनकोट आतंकवादियों के छिपे होने की इन्फर्मेशन मिली है। एयरस्ट्राइक के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल के बीच मीटिंग हुई। यह मीटिंग 50 मिनट चली। डोभाल ने बुधवार सुबह भी पीएम मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी थी। संसद में गुरुवार को सर्वदलीय बैठक चल रही है। इसमें सरकार सभी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देगी।

LoC पर पाकिस्तानी सेना लगातार फायरिंग कर रही है। PAK जवानों ने गुरुवार को भी 4 जगह कुपवाड़ा, बारामूला, उरी और अखनूर में फायरिंग की। पुंछ में LoC पर बुधवार को भी फायरिंग की गई थी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि 13 लोगों की जान गई है। हालांकि कई मीडिया चैनल में संख्या 18 तक बताई जा रही है।

उधर, पंजाब के अमृतसर में बुधवार रात 6 धमाके सुने गए। यह सोनिक बूम था। यह तब सुनाई देता है, जब फाइटर जेट्स ध्वनि की रफ्तार 1225 किमी प्रति घंटे से तेज हो जाता है। अगले दिन गुरुवार को अमृतसर के 3 गांवों में कई रॉकेट के टुकड़े मिले। पुलिस ने सेना को ये रॉकेट सौंप दिए हैं। एयरफोर्स एक्सपर्ट ने बताया कि ये रॉकेट भारत और पाकिस्तान दोनों सेनाएं इस्तेमाल करती हैं। एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट्स फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।

याद दिला दें कि भारत ने 6 मई की रात 1:05 बजे पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक की थी। इसमें 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए।

LoC पर जबरदस्त फायरिंग

पाकिस्तानी सेना LoC पर लगातार फायरिंग कर रही है। 788 किलोमीटर लंबी LoC पर ज्यादातर जगहों पर पाकिस्तान ने आर्टिलरी फायरिंग की। इसमें पुंछ, तंगधार समेत LoC से सटे दूसरे गांवों में 18 नागरिकों की जान गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को आर्टिलरी फायर से जवाब दिया है। सुबह करीब 4 बजे तक लगातार आर्टिलरी फायर होते रहे। उसके बाद भी रह-रहकर फायरिंग जारी रही। भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। सीमा के पास रह रहे लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पुंछ जिले में अधिकारियों ने लोगों के लिए 9 शेल्टर बनाए हैं। यहां लोगों के लिए रहने, खाने और मेडिकल मदद की सभी सर्विस को मुहैया कराया जाएगा।

चीन निर्मित मिसाइल का मलबा

चीन निर्मित मिसाइल का मलबा मिला

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात के बीच पड़ोसी देश ने एक और दुस्साहस किया है। उसने चीन निर्मित एक मिसाइल भारतीय सीमा में दागी है। यह चीन निर्मित मिसाइल है और इसका मलबा पंजाब प्रांत के होशियारपुर जिले के दसूहा गांव में मिला है। इस मिसाइल का मलबा एक घर के आंगन में गिरा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार यह चीज देखने में किसी जहाज या फिर मिसाइल का कोई टुकड़ा लग रहा था। इस रहस्यमयी चीज पर नंबर भी लिखा हुआ है। आंगन में इस टुकड़े के गिरने के बाद परिवार ने अन्य लोगों को सूचित किया। मौके पर हाजीपुर पुलिस भी पहुंची और उस चीज को फॉरेंसिक जांच के लिए अपने साथ ले गई।

पाकिस्तान रक्षा मंत्री का बचकाना बयान

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सीएनएन न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पाकिस्तान ने भारत के 5 ​लड़ाकू विमान गिरा दिए हैं। एंकर ने ख्वाजा आसिफ से पूछा कि लेकिन इसका क्या सबूत है? इस सवाल के जवाब में ख्वाजा आसिफ सकपका गए और उन्होंने कहा कि ये पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खुद भारतीय मीडिया यह स्वीकार कर रहा है। हालांकि भारत या भारत के किसी भी मीडिया की तरफ से ऐसी कोई बात नहीं की गई है। इस पर एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री को टोकते हुए कहा कि हम यहां सोशल मीडिया के कंटेंट पर बात करने के लिए नहीं हैं। एंकर ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री से सबूत मांगे और ये भी पूछा कि विमानों को कथित तौर पर गिराने के लिए किन उपकरणों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन ख्वाजा आसिफ कुछ न बता सके।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments