HomeBreaking Newsऑपरेशन रोमियो, हुड़दंगियों और मनचलों की आई अक्ल ठिकाने !

ऑपरेशन रोमियो, हुड़दंगियों और मनचलों की आई अक्ल ठिकाने !

ADVERTISEMENTS

रात को ताबड़तोड़ कार्रवाई, 58 गिरफ्तार

एसएसपी नैनीताल ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत चलाया अभियान

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। शहर में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण ​मीणा के आदेश पर महिला सुरक्षा के दृष्टिगत रात के समय हुड़दंगियों और मनचलों की अक्ल ठिकाने लगाने को ऑपरेशन रोमियो अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों में नशा करने, बिना कारण रात्रि में सड़को में घूम रहे तथा मोटरसाइकिल से हो हल्ला करने वाले 58 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार भी किया।

ऑपरेशन रोमियो, हुड़दंगियों और मनचलों की आई अक्ल ठिकाने !
ऑपरेशन रोमियो, हुड़दंगियों और मनचलों की आई अक्ल ठिकाने !

ज्ञातव्य हो कि गत दिनों एसएसपी नैनीताल द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर फेसबुक LIVE किया गया था। इस दौरान लोगों द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर विभिन्न सुझाव दिए गए थे। साथ ही कुछ महिलाओं द्वारा शिकायत भी की गई कि शाम और रात्रि के समय युवक शराब पीकर सड़को पर घूमते हैं, जिससे वे असुरक्षित महसूस करते हैं।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी द्वारा पुलिस टीम गठित कर देर सायं चेकिंग अभियान व छापेमारी कर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले व बिना कारण बाइक से हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

रात आठ से ग्यारह बजे तक ताबड़तोड़ कार्रवाई

उक्त निर्देश के क्रम में गत दिवस एपी वाजपेई सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, प्रकाश चंद्र पुलिस अधीक्षक नगर, नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा, विजय मेहता थानाध्यक्ष मुखानी, विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम सहित थाने की पुलिस टीम, PAC, अन्य 45-50 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा समय रात्रि 08 बजे से 11 बजे तक कोतवाली हल्द्वानी व मुखानी क्षेत्रांतर्गत ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए चिन्हित स्थान कार्यशाला रोड, कुसुमखेड़ा चौराहा, ब्लॉक चौराहे के सामने व हल्द्वानी क्षेत्रांतर्गत वर्कशॉप लाईन, डिग्री कॉलेज के पीछे दो नहरिया रोड़, चम्बल पुल के पास से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर, अकारण सड़कों पर घूमने वाले, दोपहिया वाहन से हो हल्ला और हुड़दंग करने वाले 58 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के खिलाफ हुई कार्रवाई

उक्त गिरफ्तार व्यक्तियों का खालसा इंटर कॉलेज में चिकित्सकों की टीम द्वारा मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की गई तथा भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की हिदायत देकर काउंसलिंग के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों तथा आमजन द्वारा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की प्रशंसा की गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments