HomeBreaking Newsनायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने; 13 मंत्रियों ने...

नायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने; 13 मंत्रियों ने शपथ ली

पंचकूला | हरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। शपथग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

CM सैनी के साथ 13 मंत्रियों ने शपथ ली। जिनमें सबसे ज्यादा 5 चेहरे ओबीसी वर्ग से हैं। जाट, ब्राह्मण और SC वर्ग से 2-2 मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पंजाबी, राजपूत और वैश्य बिरादरी से एक-एक मंत्री बनाया गया है।

मंत्रियों की शपथ से जुड़े अपडेट्स

– सीएम नायब सैनी के बाद अनिल विज ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। वह पंजाबी समुदाय से आते हैं।
– तीसरे नंबर पर कृष्णलाल पंवार ने शपथ ली। वह अनुसूचित जाति से आते हैं।
– चौथे नंबर पर राव नरबीर ने शपथ ली। वह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं।
– पांचवें नंबर पर महिपाल ढांडा ने शपथ ली। ढांडा जाट वर्ग से अहम चेहरा हैं।
– छठे नंबर पर विपुल गोयल ने शपथ ली। वह वैश्य बिरादरी से संबंध रखते हैं।
– सातवें नंबर पर अरविंद शर्मा ने शपथ ली। वह ब्राह्मण बिरादरी से आते हैं।
– आठवें नंबर पर श्याम सिंह राणा ने शपथ ली। वह राजपूत समुदाय से आते हैं।
– नौवें नंबर पर रणबीर गंगवा ने शपथ ली। गंगवा OBC समुदाय से संबंध रखते हैं।
– दसवें नंबर पर कृष्ण कुमार बेदी ने शपथ ली। वह SC समुदाय से संबंधित हैं।
– 11वें नंबर पर श्रुति चौधरी ने शपथ ली। वह पूर्व CM बंसीलाल की पोती हैं।
– 12वें नंबर पर आरती राव ने शपथ ली। वह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी हैं।
– 13वें नंबर पर राजेश नागर ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। वह ओबीसी समुदाय से हैं।
– 14वें नंबर पर गौरव गौतम ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ ली। वह ब्राह्मण समुदाय से हैं।

हल्द्वानी : इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण, असुविधा से बचें

दीपावली में हल्द्वानी से पहाड़ के लिए केमू चलाएगा अतिरक्ति बसें

उत्तराखंड : समूह ग के 613 पदों पर भर्ती

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments