» उधमसिंहनगर जिलांतर्गत पुलिस व एसओटीएफ की संयुक्त टीम की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, उधमसिंहनगर: “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जनपद ऊधमसिंहनगर अंतर्गत कोतवाली किच्छा की चौकी लालपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। इसमें एक शातिर नशा तस्कर 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ हत्थे चढ़ा। गिरफ्तार आरोपी नशा तस्करी के मामलों में पहले से लिप्त रहा है, जिसके खिलाफ केस चल रहे हैं।
बीते मंगलवार देर सायं पुलिस और एसओटीएफ की संयुक्त टीम थाना किच्छा अंतर्गत गुरुद्वारे वाली गली, लालपुर में प्रभावी चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शातिर नशा तस्कर मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह, निवासी गुरुद्वारे वाली गली लालपुर, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर के कब्जे से 91.16 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। जिसे गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली किच्छा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ धारा 8/21 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दो अभियोग कोतवाली किच्छा में पंजीकृत हैं। टीम में उप निरीक्षक बसन्त प्रसाद, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह आदि शामिल रहे।



