HomeUttarakhandAlmoraओपन माइक: किस्सागोई, सीजन-2 में सजी कविताओं, कहानियों और किस्सों की महफिल

ओपन माइक: किस्सागोई, सीजन-2 में सजी कविताओं, कहानियों और किस्सों की महफिल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ईजा स्टूडियो के तत्वावधान में उदय शंकर संगीत और नृत्य एकेडमी में आयोजित हिमालयन डेंटल ओपन माइक-‘किस्सागोई’, सीजन-2 इन एशोसिएशन विथ द कसार किचन, विनटैक कंप्यूटर पार्वड बाय अल्मोड़ा किताब घर, राम सिंह होम स्टे कार्यक्रम में कवियों, शायरों, कहानीकारों, कॉमेडियनों विविध रस की रचनाएं सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

अपरान्ह 2 बजे से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में देर रात तक कविताओं, कहानियों, किस्सों की महफिल जमी। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागियों ने अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में हर्षवर्धन जोशी ने ‘दाज्यू मि पहाड़ छूं’, त्रिभुवन गिरि ने क्या ‘पहचान प्रिया की होगी’, मुकेश सुंदरियाल ने ‘मां’, विनोद सिजवाली ने ‘म्यर पहाड़ छु म्यर पैंली प्यार’, रवींद्र कुमार ने ‘फिर तलब लगी है मुझे तेरी’ कविताएं सुुुुनाकर श्रोताओंं को सोचने के लिए विवश किया।

इनके अलावा लोकेश जोशी, गौरव पंत, प्रीति जोशी, गरिमा तिवारी, मुकेश बिष्ट, मनीष ममगाई, नेहा भंडारी, प्रेमा गड़कोटी, श्याम चंद्र भट्ट, सुमन बिष्ट, धर्मेंद्र उनियाल, रवींद्र कुमार, पीयूष सिंह नगरकोटी, मुकेश सुंदरियाल, विरेंद्र सिंह सिजवाली, भास्कर भौर्याल, अंकित बिष्ट, कृपाल सिंह शीला, डॉ. दीपा गुप्ता, मीनू जोशी, विनोद सिजवाली, हिमानी बिष्ट, हेमलता रावत, श्याम चंद्र भट्ट, खुशनुमा परवीन, पीयूष नगरकोटी, गरिमा तिवारी, शगुफ्ता हारून आदि ने कविताओं की सुंदर प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में डॉ. ममता पंत, अंजू पालीवाल, ज्योति भट्ट, भूमिका पांडे ने कहानी पाठ करके दर्शकों को भावविभोर किया। गोपाल चम्याल और देवेंद्र सिंह नेगी की कॉमेडी ने सबका मन मोहा।

कार्यक्रम में आरंभ स्टडी सर्किल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा किताब घर, अल्मोड़ा द्वारा लगाई उत्तराखण्ड के साहित्य पर केंद्रित पुस्तकों की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में ईजा स्टूडियो के क्रियेटिव डायरेक्टर मनीष मेहता ने बताया कि शहर में रचनात्मक माहौल बनाने हेतु आगामी समय में इस तरह के कार्यक्रम में और तेजी लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों का उद्देश्य पहाड़ के युवाओं को आगे लाना है। हम आने वाले समय में अल्मोड़ा में ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन करने जा रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजन में अंकित जोशी, डॉ. पवनेश ठकुराठी, विरेंद्र सिजवाली, चंदन पांडे, राजेंद्र रावत, ललित बिष्ट, नीरज मिश्रा, रवींद्र नाथ पाठक, डॉ. संतोष बिष्ट, राज मेहता, जयमित्र सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम में डॉ. हयात सिंह रावत, शिवराज सिंह, किशोर जोशी, कमलेश कुमार, अमर बोरा, त्रिभुवन बिष्ट, प्रमोद जोशी, डॉ. दीपक मेहता, प्रो. एस.ए. हामिद, हिमानी जोशी, मनमोहन चौधरी, डॉ. वसुधा पंत, वैभव जोशी, रमेश सिंह रावत, गणेश चंद्र शर्मा, पान सिंह बोरा, अंकिता पंत, भावना नयाल, कुलदीप रावत, डॉ. पूरन जोशी, कल्याण मनकोटी, भगवती प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीरज पांगती और रश्मि सेलवाल ने किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments