HomeUttarakhandAlmoraतहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को लेकर पालिका में खुली बैठक कल 02...

तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को लेकर पालिका में खुली बैठक कल 02 बजे से

ADVERTISEMENTSAd

⏩ व्यापार मंडल अध्यक्ष ने सभी संगठनों से किया भागीदारी का आह्वान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस नगर में पुन: स्थापित करने के लिए कल रविवार 25 सितिंबर, 2022 को नगर व्यापार मंडल की ओर से एक खुली बैठक नगर पालिका के सभागार में बुलाई गई है।

व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह ने यहां जारी बयान में कहा कि कल 25 सितंबर को दिन मे 2.00 बजे से नगर पालिका परिषद सभागार अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल के तत्वावधान में तहसील व रजिस्ट्रार ऑफिस को वापस नगर मे स्थापित करने के लिए खुली बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तहसील के जाने से नगर के पेंशनर्स, गरीब जनता और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। अतएव प्रस्तावित बैठक में नगर के सभी संगठनों, सामाजिक दलों और जनप्रतिनिधियों से सम्मलित होने का आग्रह है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी के सुझाव अपेक्षित हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments