HomeUttarakhandDehradunब्रेकिंग न्यूज : प्रदेश में कोरोना सेंचुरी से सिर्फ दो मरीज दूर,...

ब्रेकिंग न्यूज : प्रदेश में कोरोना सेंचुरी से सिर्फ दो मरीज दूर, अब कोटद्वार में मिला एक कोरोना पॉजिटिव

देहरादून। सरकारी आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में कोरोना अपने 100वें मरीज से सिर्फ दो मरीज दूर है। आज आरेंज जोन पौड़ी जनपद में एक मरीज मिलने के साथ ही सरकारी आंकड़ों में प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हो गई है। यह अलग बात है कि एम्स ऋषिकेश द्वारा कल दी गई उत्तरकाशी के एक कोरोना संक्रमित को अभी इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है। जो लापता हो गया था। उसे भी जोड़ा जाए तो सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 हो गई है।

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

मंगलवार को एक नया मामला सामने आया है। कोटद्वार निवासी एक युवक की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस युवक को पीएचसी कलालघाटी में आइसोलेशन में रखा गया है। एम्स प्रशासन के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलालघाटी कोटद्वार आइसोलेशन में रखे गए 19 वर्षीय एक युवक निवासी नैनीडांडा (पौड़ी गढ़वाल) का 17 मई को सैंपल जांच के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया था, जांच के बाद उसकी पॉजिटिव आई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments