रानीखेत व्यापार मंडल में अध्यक्ष पद के सिर्फ तीन दावेदार, इन्होंने लिए नाम वापस
सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत
नगर व्यापार मंडल रानीखेत के चुनाव हेतु प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। अध्यक्ष पद पर अजय कुमार बबली, मनीष चौधरी व दीवान सिंह नेगी चुनाव मैदान में हैं। वहीं आज 05 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिये, जिनमें से तीन अध्यक्ष पद के दावेदार थे।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पर दीपक पन्त व दीपक कुमार अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष सीमा जसवाल व नेहा मेहरा तथा महामंत्री पद पर हर्षवर्धन पन्त, संदीप कुमार गोयल व मनोज पन्त के बीच मुकाबला होगा। वहीं उप सचिव पद पर विनीत कुमार चौरसिया व कोषाध्यक्ष पद पर भुवन चन्द्र पाण्डे अकेले प्रत्याशी हैं। अतएव इन दो पदों पर चुनाव निर्विरोध तय है।
इधर आज नगर व्यापार मंडल चुनाव 2021 के लिए नाम वापसी भी हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर सन्दीप कुमार गोयल, हर्षवर्धन पन्त, सीमा जसवाल। महामंत्री पद पर दीपक पन्त तथा उप सचिव पद पर हेमन्त नेगी ने नाम वापस लिया।
वहीं दो नामांकन रद्द भी हुए। जिनमें कोषाध्यक्ष पद पर कमल कुमार और उपाध्यक्ष पद पर मनोज पाण्डेय का नामांकन रद्द घोषित हुआ।