HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्वच्छ छवि वाले ही बनेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य— प्रदीप बिष्ट

अल्मोड़ा: स्वच्छ छवि वाले ही बनेंगे भाजपा के सक्रिय सदस्य— प्रदीप बिष्ट

ADVERTISEMENTS

✍️ पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में बोले मुख्य वक्ता/जिला प्रभारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां भाजपा के पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला सदस्यता/सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई। पार्टी जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य वक्ता प्रदीप बिष्ट ने कहा कि आपराधिक मामलों में फंसे या दोषी व्यक्ति भाजपा के सक्रिय सदस्य नहीं बन सकेंगे।

मुख्य वक्ता/जिला प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अल्मोड़ा जिला इस अभियान में पहले नंबर पर रहा है। इसके लिए उन्होंने अब ऐसा प्रयास करने को कहा कि यह जिला सक्रिय सदस्यता अभियान में भी प्रथम आये। उन्होंने इसके लिये अभी से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलेगा। जिसमें तय किया गया है कि जो सदस्य 50 से अधिक सदस्य बनाएंगे, वही सक्रिय सदस्य होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों पर आपराधिक मामले चल रहे हों या दोषी पाए गए हों, उन्हें सक्रिय सदस्य नहीं बनाया जाएगा। केवल स्वच्छ छवि वाले ही सक्रिय सदस्य होंगे। इस मौके पर जिले की टोली कार्यक्रम का संचालन संजय डालाकोटी ने किया। कार्यक्रम में जिला सदस्यता अभियान के जिला संयोजक प्रकाश भट्ट, सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला संयोजक कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, संजय डालाकोटी, कार्यक्रम प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक महेश नयाल, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, सोशल मिडिया सह संयोजक पूनम पालीवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता पान्डे, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट, जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments