अल्मोड़ा न्यूज : ऑनलाइन बाजार स्थानीय उत्पादों को दिलाएगा नई पहचान : चौहान

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS

ऑनलाईन डिमांड पर स्थानीय उत्पादों के साथ अन्य खाद्य सामग्रियों का आनंद लेना आसान हो गया है। सांस्कृतिक नगरी में पहली बार ऑनलाईन बागनाथ गेस्ट बाजार का आगाज विधिवत तरीके से हुआ। नवरात्र के पावन अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गेस्ट बाजार के कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि वर्तमान युग ऑनलाइन बाजार का है। आम जनता डिजिटल मार्केट का ही अपनी पहली पसंद बना रही है। मोबाइल से लेकर सारे सामान आनलाईन उपलब्ध हो रहे है। ऑनलाईन बागनाथ गेस्ट बाजार के माध्यम से अब अल्मोड़ा कि जनता को सिर्फ एक क्लिक में घर बैठे-बैठे मनचाहे उत्पादों का आनंद उठाएंगे। उन्होंने कहा कि गीता उप्रेती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान पर ऑनलाईन मार्केट खोलने का जो अभिनव प्रयोग किया है। वह निश्चित ही सराहनीय है और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करेगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान युग में प्रत्येक व्यक्ति समय और धन की बचत के लिए ऑनलाइन मार्केट को अपना रहा है। कहा कि बागनाथ गेस्ट बाजार सांस्कृतिक नगरी के लिए डिजिटल क्रांति के एक नये दौर का आगाज करेगा। वहीं, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने कहा कि आज का बाजार पूरा आनलाईन हो गया है। विषम भौगोलिक क्षेत्रों में भी आनलाईन बाजार पैठ बना रहा है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि आनलाईन बाजार उतरने से जहॉ स्थानीय उत्पादों को उपयुक्त मार्केट मिलेगा। वहीं, स्थानीय युवाओं को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होंगे। गेस्ट बाजार मैनेजर ललित चौबे ने बताया कि बागनाथ गेस्ट बाजार के लिए ऐप डाउनलोड करना होगा और मनपसंदीदा उत्पादों के साथ स्थानीय उत्पाद किफायती दामों में मिलेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में खासतौर पर पहाड़ी व्यंजनों को गेस्ट मार्केट के माध्यम से पहचान दिलाने की पहल की जाएगी। इस मौके पर संचालक गीता उप्रेती, प्रेमा उप्रेती, अमित उप्रेती, सृष्टि उप्रेती, कैलाश गुरुरानी, सुरेश भट्ट, सुनील पेठशाली, प्रेमा पेठेशाली, राजेश सिंह बिष्ट, त्रिभुवन कबड़वाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें
ADVERTISEMENTS