HomeUttarakhandAlmoraमहात्मा गांधी के राष्ट्रीय आन्दोलन में योगदान विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान

महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आन्दोलन में योगदान विषय पर ऑनलाईन व्याख्यान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में आज आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आन्दोलन में योगदान’ विषय पर ऑनलाईन आयोजित व्याख्यान में महात्मा गांधी के संदर्भ में विस्तार से विचार व्यक्त किये गये।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० आरए सिंह ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ० आरएस भाकुनी राजकीय महाविद्यालय दोषापानी रहे। जिन्होंने विस्तारपूर्वक महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. मनोज भोज, डॉ. राजीव कुमार, दीपाली कनवाल, देवेन्द्र सिंह, जसवीर सिंह, हिमांशु पन्त एवं प्रताप सिंह आनलाइन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ. मंजू चन्द्रा ने किया। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए गांधी जयन्ती पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के कई छात्र—छात्राओं आनंद पांडे, मोहित, गीता, पूजा लाल सिंह, नायरा, सरिता, पवन आदि उपस्थित रहे। डॉ० आरएस भाकुनी ने महात्मा गांधी की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर छात्रों को अवगत कराया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments