HomeNationalसेना के टेंट में आग लगने से एक अधिकारी की मौत, तीन...

सेना के टेंट में आग लगने से एक अधिकारी की मौत, तीन सैनिक घायल

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | लद्दाख के सियाचिन में बुधवार को सेना के टेंट में आग लगने से सेना के एक कैप्टन की मौत हो गई जबकि एक लेफ्टिनेंट कर्नल सहित तीन अन्य सैनिक घायल हो गए।

हादसे में तीन कुली भी झुलस गए। घायल सैनिकों को उपचार के लिए अस्पाल में भर्ती कराया गया है। सेना के अनुसार यह हादसा आज बुधवार तड़के हुआ तथा सैनिक आग की चपेट में आने से झुलस गए। घायलों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

भारतीय सेना के रक्षा पीआरओ, लेह के मुताबिक, आज 19 जुलाई सुबह तड़के 3 बजे सियाचिन ग्लेशियर में आग लगने की घटना हुई। दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान गंभीर रूप से झुलसने के कारण रेजिमेंटल मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह की मृत्यु हो गई। जबकि तीन जवान घायल हो गए। घायलों को वहां से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। आगे के उपचार के लिए उन्हें सुरक्षित हवाई मार्ग से निकाला गया है। घायल कर्मियों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

उत्तराखंड (दर्दनाक हादसा): कार हादसे में चार लोग जिंदा जले, अंतिम संस्कार में जा रहे थे सभीClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments