HomeUttarakhandAlmoraलोकसभा चुनाव की तैयारी को कसी कमर, भाजपा ने दी ट्रेनिंग

लोकसभा चुनाव की तैयारी को कसी कमर, भाजपा ने दी ट्रेनिंग

ADVERTISEMENTS

✒️ लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला
✒️ कार्य समझाए, रिकार्ड मतों से भाजपा की विजय का संकल्प

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा की “लाभार्थी सम्पर्क अभियान” के तहत एक दिनी कार्यशाला यहां पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा की अध्यक्षता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के संचालन में आयोजित में संसदीय क्षेत्र के 04 जिलों की कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता लोकसभा प्रभारी दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट तथा अन्य अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि/मुख्य वक्ता सुरेश भट्ट ने सभी पदाधिकारियों को लाभार्थी सम्पर्क अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रस्तावित कार्यों का प्रशिक्षण दिया। जिसके तहत केन्द्र की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हर लाभार्थी तक पहुंचना, बूथ पर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले एक से अधिक लाभार्थियों को अपने सहयोगी के रुप में कार्यकर्ता बनाना, पीएम आवास, किसान फसल बीमा योजना व अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थी की वीडियो बनाकर सरल ऐप या नमो ऐप में डाउनलोड करना शामिल है। यह कार्यक्रम 1 मार्च से 3 मार्च तक पूर्ण करना है।

मंचासीन लोकसभा संयोजक सुरेश गढ़िया ने बताया डाटा के अनुसार मंडल अन्तर्गत कार्यकर्ताओं को लाभार्थियों से सम्पर्क करने के लिए 20 से 40 लाभार्थी सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता को उस बूथ के लाभार्थियों का नाम आवंटन करना है। हर मंडल में 11 से 18 फरवरी के बीच लाभार्थी से सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता का प्रशिक्षण करना, सम्पर्क करने वाले कार्यकर्ता को स्टीकर, हैडबिल्स, साहित्य देना आदि कार्य किए जाने हैं।उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी कि आज पूरे देश में 25 करोड़ लाभार्थी हैं। जिन्होंने केन्द्र सरकार कि योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है और 8 से 9 करोड़ लोगों ने एक से ज्यादा अधिक योजनाओं का लाभ प्राप्त किया है।

लोकसभा के संयोजक व दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने जानकारी दी कि उत्तराखंड में 9,5953 लाभार्थी तक सम्पर्क करना है और 9,830 लोगों को 5 जिलों में 24,8900 लाभार्थी तक पहुंचना है। इनके अलावा सभी मंचासीन अतिथियों लोकसभा सह प्रभारी दीपक मेहरा, लोकसभा संयोजक लाभार्थी सम्पर्क अभियान के गणेश भण्डारी, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के प्रदेश सह संयोजक व दर्जा राज्यमंत्री रमेश गढ़िया, बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, लोकसभा लाभार्थी सम्पर्क सह संयोजक, लाभार्थी सम्पर्क अभियान के लोकसभा सहसंयोजक रवि रौतेला, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष बागेश्वर इन्द्र फर्स्वाण, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी ने जानकारी देते हुए अपने—अपने सुझाव रखे और लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यशाला में सभी चार सांगठनिक जिलों अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथोरागढ़ से आए लोकसभा, विधानसभा विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व संयोजक, सह संयोजकों का टीका व मालाओं से स्वागत हुआ। कार्यक्रम में सभी जिलों, मंडलों से अपेक्षित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित दोसाद, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, जिला मंत्री महेश बिष्ट, जिला आईटी संयोजक गोविंद मटेला, मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, सह प्रभारी जगत तिवारी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, महामंत्री रेखा आर्य आदि कई पदाधिकारी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments