सीएनई सहयोगी, भवाली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रिय दर्शिनी द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सख्त निर्देश जारी किये गये हैं। आदेशों के अनुपालन में आज उप निरीक्षक दलीप सिंह बिष्ट कांस्टेबल आनंद राणा एवं प्रेम सिंह के था चौकी क्वारब क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान क्वारब डाट पर एक संदिग्ध को रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 02 पेटी देशी शराब बरामद की गई। जिस पर भवाली कोतवाली में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नवीन चंद्र उम्र 39 वर्ष पुत्र धर्म राम निवासी ग्राम पोस्ट पूडा थाना भवाली जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक दलीप सिंह बिष्ट, कांस्टेबल आनंद राणा व कांस्टेबल प्रेम प्रकाश शामिल रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।