HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर : 15 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले में युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस लगातार शराब, मादक पदार्थ की बिक्री, तस्करी आदि पर नकेल कस रही है। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि चेकिंग के दौरान केएमओयू स्टेशन के बार किंगमांग ढाबा के सामने एक युवक संदिग्ध पाया गया। जिससे पूछताछ और चेकिंग करने पर उसके पास 15 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।

पुलिस पूछताछ में युवक का नाम बागेश्वर रैखोली निवासी मुकेश कुमार पुत्र प्रताप उम्र 22 वर्ष और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा। टीम में आरक्षी नरेंद्र गिरी, राकेश भट्ट आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments