HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: होली का हुड़दंग: एक गिरफ्तार, 8 अन्य लोगों के खिलाफ...

ALMORA NEWS: होली का हुड़दंग: एक गिरफ्तार, 8 अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोमेश्वर थाना अंतर्गत होली में हुड़दंग मचा रहे 8 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा काट रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
सोमेश्वर थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्र में सुन्दर सिंह पुत्र बची सिंह, संदीप शाह पुत्र हरीश लाल, ललित सिंह पुत्र बची सिंह, निवासीगण हवालबाग सोमेश्वर, ललित गिरी पुत्र प्रताप गिरी, निवासी रोल्याणागूंठ सोमेश्वर, ललित सिंह पुत्र प्रताप सिंह, नीरज नयाल पुत्र प्रयाग सिंह, गौरव सिंह पुत्र पूरन सिंह व विनोद सिंह पुत्र आनन्द सिंह निवासीगण ग्राम तिलौरा, थाना सोमेश्वर के खिलाफ शराब के नशे में हुडदंग मचाने पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
इनके अलावा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर​ लिया। हुआ यूं कि पुलिस ने डायल 112 की सूचना पर ग्राम डिगरा में हरीश वर्मा पुत्र विशन लाल, निवासी ग्राम डिगरा, सोमेश्वर को शराब के नशे में हंगामा करने पर गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कार्यवाही की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments