HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: अवैध चरस के साथ एक आरोपी दबोचा

Bageshwar: अवैध चरस के साथ एक आरोपी दबोचा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलांतर्गत कपकोट ​थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 0.842 किलो अवैध चरस के साथ एक आरोपी को दबोचा है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

सीओ कपकोट अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कपकोट मोटरमार्ग में बगेली पुल के पास से लक्ष्मण सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम खलझूनी, हाल निवासी अफसर कालोनी अल्मोड़ा से पूछताछ की गई और संदेह होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। जिसमें 842 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। टीम में थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी, कांस्टेबल आनंद गिरी, विजय सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments