HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: क्रमिक अनशन पर अडिग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सिर्फ दो मांगों...

Bageshwar News: क्रमिक अनशन पर अडिग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सिर्फ दो मांगों की दरकार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के चतुर्थ कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। क्रमिक अनशन में राम भरोसे, नवीन चंद्र, निर्मल कुमार बैठे। उन्होंने कहा कि दो सूत्रीय मांगें पूरी होने तक वह आंदोलित रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया और क्रमिक अनशन पर बैठे। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर वह दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित हैं।

पदोन्नति और ग्रेड पे 4200 रुपये करने की मांग है। जिसको लेकर सरकार कतई गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी दोनों मांगें जायज हैं। सरकार को उनका योगदान भी देखना होगा। कोविडकाल में वह पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम कर रहे हैं।

उन्हें अवकाश के दिनों में भी काम करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक मंथन नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ अन्याय हुआ तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments