HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कर्नाटक के आह्वान पर प्राचीन नौले के जल संवर्धन के...

Almora News: कर्नाटक के आह्वान पर प्राचीन नौले के जल संवर्धन के लिए रोपे 200 चौड़ी प्रजाति के पौधे, रोपित पौधों की देखरेख बेहद जरूरी—आनंद रावत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


पूर्व दर्जा मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिट्टू कर्नाटक के आह्वान पर लोअर माल रोड के कुस्याड़ क्षेत्र में स्थित प्राचीन नौले के जल संवर्धन एवं संरक्षण के लिए स्थानीय नागरिकों ने उसके इर्द—गिर्द चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर श्री कर्नाटक ने बताया कि लगभग 200 पौधों का रोपण कर नागरिकों इन पौधों की बच्चों की तरह परवरिश करने का संकल्प लिया है। श्री कर्नाटक ने कहा ​कि हर साल लाखों पौधे रोपे जाते हैं किंतु देखरेख के अभाव में वह पनप नहीं पाते हैं, ऐसे में रोपे के पौधों की देखभाल करना बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आनन्द रावत एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने जल संवर्धन एवं जल संरक्षण के साथ ही पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। जंगलों के कम होने के कारण ही आज जलवायु बदल रही है, भूकटाव बढ़ रहा है और जीवनदायिनी नदियां सूख रही हैं। ऐसे में पेड़ों के महत्व को समझा जाना चाहिए। श्री रावत व श्री कर्नाटक ने जोर देकर कहा कि आज पर्वतीय अंचलों में चौड़ी पत्ती के पौधों का रोपण व उनका संरक्षण आवश्यक है। यदि हम समय पर नहीं चेते, तो भविष्य में इसके भयानक दुष्परिणाम होंगे। जिसके लिये सभी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति वर्षाकाल में रोपित पौधों को जीवित रखने के लिये व्यक्तिगत प्रयास करने की अपील की। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप में सभासद हेम तिवारी, माया पंत, गंगा जोशी, मीना बिष्ट, सुरेश चन्द्र तिवारी, चन्द्र दत्त जोशी, हेम जोशी, डा. करन कर्नाटक, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक, भूपेन्द्र जोशी, सतीश चन्द्र तिवारी, प्रकाश मेहता, रोहित शैली, गौरव अवस्थी, मनीष तिवारी, बिनीता जोशी, गीतांजलि बिष्ट, मनीषा मुस्यूनी, मनीषा तिवारी, प्रेरणा राणा, आयुषि राणा, दीपा नेगी, केवलानंद जोशी, सूरज जोशी, गौरव जोशी, महेश चन्द्र पंत, नीमा नेगी सहित अनेकों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments