HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: 28वें रोज भी धरना—प्रदर्शन पर अडिग रहे आंदोलित जिला पंचायत...

Bageshwar News: 28वें रोज भी धरना—प्रदर्शन पर अडिग रहे आंदोलित जिला पंचायत सदस्य, अब न्यायालय की शरण लेने की चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिला पंचायत सदस्यों का अपनी मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना-प्रदर्शन आज 28वे रोज भी जारी रहा। आंदोलनरत सदस्यों ने अपनी मांगों के निदान तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया हैं। सदस्यों ने जिला प्रशासन पर आंदोलनकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि शीध्र उनकी समस्याओं का समाधान नही हुआ तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार की अध्यक्षता में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत में वित्तीय अनियमितता एवं आसमान वितरण को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है लेकिन प्रशासन उनकी मांगों को लेकर गम्भीर नही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सदस्यों को गुमराह कर सरकार व प्रशासन की सह पर गलत कार्य कर रही है।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

उन्होंने अतिशीघ्र समस्याओं का समाघान नही होने पर उच्च न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन निदेशक पंचायतीराज,जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, व मुख्य विकास अधिकारी को दिया है। इस दौरान हरीश ऐठानी, सुरेंद्र खेतवाल, इंदिरा परिहार, वंदना ऐठानी, रूपा कोरंगा, रेखा देवी, गोपा धपोला आदि मौजूद थे

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments