HomeAccidentअल्मोड़ा : हीराडूंगरी में घर के भीतर मिला वृद्ध का शव, ताला...

अल्मोड़ा : हीराडूंगरी में घर के भीतर मिला वृद्ध का शव, ताला तोड़ घर में दाखिल हुई पुलिस, बिस्तर पर पड़ी​ मिली लाश !

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां हीराडूंगरी टॉप में एक वृद्ध का शव उनके कमरे से सड़ी—गली हालत में मिला है। यह व्यक्ति बीते 10—11 दिन से अपने कमरे से बाहर नही निकले थे। शक होने पर जब पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर कमरे के भीतर दाखिल हुई, जहां बिस्तर में वृद्ध का शव बरामद हुई। वृद्ध घर में अकेले ही रहा करते थे और बीच—बीच में अपनी कई—कई दिनों के लिए अपनी रिश्तेदारी में चले जाया करते थे। मृतक की मुम्बई रहने वाली बेटी और पत्नी को मामले की सूचना दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां हीराडूंगर टॉप में दयाशंकर जोशी (68 साल) का आवास है। उनके भाई का परिवार पड़ोस में ही रहता है, जबकि उनकी पत्नी व बेटी काफी समय से मुम्बई में रह रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार बीती 20—21 तारीख के बीच उन्हें अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद से वह अपने मकान से बाहर नही निकले। आस—पास के लोगों को आज उनके आवास से बदबू आती महसूस हुई। जिसके बाद उनके पड़ोस में रहने वाले भाई ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सुबह 10.30 बजे सीओ वीर सिंह, चौकी इंचार्ज एनटीडी संतोष देवरानी, एसएसआई बसंती आर्या पुलिस व फारेंसिक एक्सपर्टस की टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां कमरे का ताला तोड़ा गया। जब पुलिस मकान में दाखिल हुई तो दयाशंकर जोशी का शव उनके बिस्तर पर पड़ा मिला। उनके पांव जमीन से लगे थे तथा लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी व पुत्री मुम्बई रहते हैं। संभावना जताई जा रही है कि वह 20 तारीख को मुम्बई से वापस आए। तब से वह अपने घर से बाहर नही निकले। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई थी तथा शव के पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही थी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments