HomeCovid-19भीमताल न्यूज: अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को बताया कैसे चलाएं क्वारेंटाइन सेंटर

भीमताल न्यूज: अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों को बताया कैसे चलाएं क्वारेंटाइन सेंटर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

भीमताल। ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरेनटाइन किये जा रहे लोगों की व्यवस्था का दायित्व जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले भर के सभी ग्राम प्रधानों को सौंपा है। प्रदेश का नैनीताल पहला जिला है जहां पर अधिकारी निर्धारित रोस्टर के अनुसार विकास खण्ड मुख्यालयों मे बैठक कर ग्राम प्रधानों की समस्याओं के निराकरण के साथ ही उनके मध्य उत्पन्न भ्रान्तियों एवं शंकाओं का दोतरफा संवाद कायम कर निराकरण कर रहे हैं। विकास खण्ड कोटाबाग तथा रामनगर में 25 मई को आयोजित बैठक ईद अवकाश होने के कारण अब 26 मई को होगी। कोटाबाग में यह बैठक 11 बजे से तथा रामनगर विकास खण्ड में यह बैठक दोपहर 3 बजे से होगी। ग्राम प्रधानों की समस्याओं तथा कोरेन्टाइन सेन्टरो में की जाने वाली व्यवस्थाओं तथा सेन्टरों के वित्तीय प्रबन्धन की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी ने जिले के सभी आठ विकास खण्ड मुख्यालयों पर ग्राम प्रधानों तथा ब्लाक प्रमुखों के साथ बैठक कर दायित्व जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिह को सौंपा है। जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में विगत 20 मई से विकास खण्ड मुख्यालयों पर जनप्रतिनिधियों की बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब तक विकास खण्ड ओखलकांडा, धारी,भीमताल,हल्द्वानी तथा बेतालघाट में अधिकारियों की बैठकें सम्पन्न हुई, विगत शनिवार को विकास खण्ड रामगढ मुख्यालय में आयोजित जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख पुष्पा नेगी ने की। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुये जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण ग्राम पंचायतों में बाहर से आ रहे प्रवासियों के कोरेन्टीन करने और आवश्यक व्यवस्थाओं को बनाने में ग्राम प्रधानो की अहम भूमिका है। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण देश व विश्व कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी से प्रभावित है।

इस महामारी के कारण देश के विभिन्न इलाको से प्रवासी जनपद के ग्रामीण क्षेत्रो मे अपने घरो मे आ रहे है ऐसे मे यह भी सम्भावना रहेगी यदि इनमे से कोई प्रवासी पूर्व से कोरोना वायरस से संक्रमित होगा तो गांव में संक्रमण फैल सकता है। इस सन्दर्भ में उत्तराखण्ड शासन द्वारा ग्राम पंचायत में आने वाले सभी लोगो की निगरानी, कोरेन्टाइन करने, घर पर कोरेन्टाइन हेतु आवश्यक सुविधा व पृथक कक्ष ना होने पर सम्बन्धित व्यक्तियो को निकवर्ती विद्यालय, पंचायत भवन तथा अन्य सामुहिक स्थान में कोरेन्टाइन किया जाना है। इन स्थानों मे बिजली,पानी, साफ सफाई बिस्तर आदि की व्यवस्था ग्राम पंचायतों द्वारा ही की जानी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रवासी में खासी, जुकाम, बुखार के लक्षण दिखते है तो तत्काल उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य अधिकारियों को दी जाएं ताकि उसका विधिवत परीक्षण कराकर उपचार कराया जा सके। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में व्यवधान डालने वाले व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने के अधिकार ग्राम प्रधानों को शासन द्वारा दे दिये गये हैं।
जनकारी देते हुये जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिह ने बताया कि ग्रामीण कोरेन्टाइन सेन्टरों मे व्यवस्था करने को और इसमे होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति जैसे साफ सफाई, सेनेटाइजेशन हेतु छिडकाव, महामारी के बचाव के सम्बन्ध में जनजागरूता हेतु दीवार लेखन आदि पर व्यय का वहन, प्रत्येक राजस्व ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति के खाते में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि, ग्राम पंचायत की स्वयं की राजस्व (ओएसआर) वित्त आयोग की धनराशि से कर सकते है।

सीएनई की घर बैठे जीतो कैश प्राइज, प्रतियोगिता का दूसरा सवाल देखने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/

यदि इसके बाद भी अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता हुई तो यह धनराशि जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष अथवा जिला आपदा प्रबन्धन निधि से उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होने बताया कि ग्राम पंचायत मे आने वाले प्रवासी जोकि सम्बन्धित गांव के निवासी है अतः सामुदायिक स्थानो में कोरेन्टाइन किये जाने पर भोजन, बिस्तर आदि की व्यवस्था उनके घरो से ही करा ली जाए।यदि सम्बन्धित प्रवासी के घर के लोग बहुत गरीब है और सक्षम नही हैं तो यह व्यवस्था ग्राम पंचायत द्वारा तात्कालिक रूप से करते हुये उसकी प्रतिपूर्ति वित्त आयोग की कंटैंजैन्सी से कर सकते है साथ ही इनमे से जिनके पास राशन कार्ड नही हैं या वह आॅनलाइन नही हैं तथा श्रम विभाग से भी सहायता रूप मे धनराशि प्राप्त नही हुई है तो उन्हें मुख्य मंत्री राहत कोष से राशन किट दिये जाने हेतु नाम खण्ड विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें। राशन की निशुल्क किट तहसील के माध्यम से सम्बन्धित को उपलब्ध करा दी जायेगी।बैठक में ग्राम प्रधान बसंत साह,राजेन्द्र सिह देवलिया, सुरेश मेर, दीपा नेगी, कालीराम,हेमन्त सिह, दानसिह व अन्य ग्रामप्रधान, खण्ड विकास अधिकारी चंदा राज, सीडीपीओ शीला रौतेला,सहायक पंचायत विकास अधिकारी ललित सिह गुवाल, ग्राम विकास अधिकारी उमेश पलडिया, विनीत भटट, नवीन कपिल, कंचन गोस्वामी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments