HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : शासन की उपेक्षा से आ​हत हैं सस्ता गल्ला विक्रेता,...

Almora News : शासन की उपेक्षा से आ​हत हैं सस्ता गल्ला विक्रेता, पीएम योजना के राशन व चीनी का वितरण नही करने का ऐलान, पेंडिंग है लगभग 7 करोड़ के बिलों का भुगतान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता शासन की उदासीनता से खासे आहत हैं। कई बार आग्रह करने के बावजूद उनकी समस्या पर कोई गौर नही किया जा रहा है, जिससे विक्रेताओं में आक्रोश पनप रहा है। संगठन का कहना है कि विगत 7 करोड़ के लगभग खाद्यान्न बिलों का ​भुगतान लंबित है, वहीं वहीं चीनी में मात्र 18 रूपये प्रति कुंतल का लाभांश देकर विक्रताओं का मजाक बनाया जा रहा है।

उत्तराखंड में 1 जुलाई से खुल सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत

गल्ला विक्रताओं की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बार—बार अनुरोध किये जाने के बावजूद शासन द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित किये गये खाद्यान्न बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो लगभग 07 करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा वर्तमान में चीनी वितरण के लिए कहा जा रहा है। शासन द्वारा चीनी की कीमत में लगभग 1300 रूपये प्रति कुंतल की वृद्धि कर दी गई है, जबकि विक्रेताओं का भत्ता पूर्व की भांति 18 रूपये प्रति कुंतल ही लाभांश है। इतने कम लाभांश में चीनी का वितरण करना सम्भव नही है।

अल्मोड़ा : नही शुरू हुआ रानीधारा रोड के सुधारीकरण का काम, नागरिकों का टूटा सब्र का बांध, धरना—प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जब तक विक्रेताओं को पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत वितरित किये गये बिलों का भुगतान नही किया जाता तथा चीनी का लाभांश 200 रूपये प्रति कुंतल नही किया जाता अल्मोड़ा जनपद का कोई भी विक्रेता योजना के अंतर्गत खाद्यान्न व चीनी का वितरण नही करेगा। संघ ने प्रदेश कार्यकारिणी से भी इस संबंध में उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया। बैठक के बाद मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा गया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, महामंत्री मनोज वर्मा व कोषाध्यक्ष अभय साह आदि मौजूद थे।

Almora : एनएच पर मिट्टी के ढेर हटाने को तैयार नही विभाग, सभासद ने लगाया जनप्रतिनिधियों की नही सुनने का आरोप

Almora : शासन की उपेक्षा से आ​हत हैं सस्ता गल्ला विक्रेता, पीएम योजना के राशन व चीनी का वितरण नही करने का ऐलान, पेंडिंग है लगभग 7 करोड़ के बिलों का भुगतान

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments