HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : कोरोना की दस्तक के बाद बैठकों में व्यस्त अधिकारी,...

बागेश्वर न्यूज : कोरोना की दस्तक के बाद बैठकों में व्यस्त अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग का संक्रमितों के बारे में कोई जानकारी देने से किया इंकार, अफवाहों का दौर चरम पर

बागेश्वर। कोरोना की जनपद में दस्तक ने स्वास्थ्य विभाग और बागेश्वर जिला प्रशासन को हिला कर रख दिया है। अलग अलग स्तरों पर बैठकों का दौर जारी है। आज ही यहां 35 साल का एक व्यक्ति और 20 साल का एक नवयुवक कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हालांकि स्वस्थ्य विभाग मीडिया को इन लोगों के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दे रहा है। लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है लेकिन वे किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। यहां तक कि कोरोना पाजिटिव लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री भी मीडिया के साथ शेयर नहीं की जा रही है। इससे बागेश्वर में अफवाहों का बाजार गर्माता जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि पाजिटिव पाए गए व्यक्ति महाराष्ट्र से यहां आए थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी थे। जिन्हें होम क्वारेंटाइन किया गया था। क्रिएटिव न्यूज इस तरह की चर्चाओं की पुष्टि नहीं करता है। उम्मीद है शाम तक जिलाधिकारी या स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मीडिया के सामने पाजिटिव केसों के मामले में कुछ और जानकारी शेयर करें।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments