HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पूरी जानकारी के साथ बैठक में आएं अधिकारी—विनीत, बैठक में...

Bageshwar News: पूरी जानकारी के साथ बैठक में आएं अधिकारी—विनीत, बैठक में अधूरी जानकारी पर प्रकट की नाराजगी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी विनीत कुमार ने अफसरों से कहा कि वह बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं। उन्होंने तैयारी के साथ नहीं आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जिला भ्रमण कार्यक्रम तय होने वाला है। जिसको लेकर भी तैयारियां शुरू कर दें। शिलान्यास और लोकार्पण आदि से संबंधित शिलापट तैयार करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि यह बैठक सीएम के जनपद भ्रमण को लेकर की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र, वाह्य, बीसूका, सेवायोजन, किसान उत्पादक समूह, उद्योग विभाग की रोजगार परक योजनाएं, कौशल विकास आदि की समीक्षा की। उन्होंने आम जनमानस की शिकायतों और आवेदन पत्र पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिकायतों के निस्तारण से संबंधित सूची भी अपडेट रखने को कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण को देखते हुए विभाग पटल के कार्यों को पूरा रखें। जिनकी कार्य प्रगति कम है उसे दुरुस्त करें। जिला योजना से निर्गत धनराशि का व्यय समय से सुनिश्चित करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। जिला योजना की धनराशि दिसंबर तक अनिवार्य रूप से व्यय करेंगे। जिलाधिकारी ने बारिश के कारण बंद सड़कों को खोलने और यातायात सुचारू करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सड़क खोलने की कार्रवाई का प्रमाणपत्र भी सड़क महमके उपलब्ध कराएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुनीता टम्टा, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी कपकोट प्रमोद कुमार, गरुड़ जयवर्धन शर्मा, पीडी शिल्पी पंत समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments