HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर पहुंचे प्रेक्षक, बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश

बागेश्वर पहुंचे प्रेक्षक, बैठक लेकर दिए जरूरी निर्देश

ADVERTISEMENTS

✍🏻 चुनावी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली
✍🏻 बोले, सभी इंतजाम चाक—चौबंद किए जाएं

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक/वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश एवं प्रेक्षक पुलिस/वरिष्ठ आईपीएस शिव कुमार वर्मा मंगलवार को बागेश्वर पहुंचे। उन्होंने जिला सभागार में निर्वाचन में लगे अधिकारियों की बैठक ली और निर्देश दिए कि मतदान बूथों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाए। साथ ही मतदान पार्टियों के सरकारी भवन में ही अवस्थान व खाने की व्यवस्था की जाए।

मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम व वीवीपैट, संचार, वाहन व्यवस्था, उड़नदस्ते, स्थैतिक सर्विलांस टीम, वीडीयो सर्विलांस टीम,स्वीप, दिव्यांग मतदाता आदि की विस्तृत जानकारियां ली। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ पोलिंग बूथ पर मशीन के खराब होने पर बेकअप के रूप में भी रिजर्व मशीन रखने को कहा, ताकि मतदान प्रभावित नहीं होने पाए। प्रेक्षक पुलिस ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निर्विघ्न, स्वतन्त्र,पारदर्शिता और सुरक्षित सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में धन व अवैध मदिरा के लाने व ले जाने पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित छापेमारी करने के निर्देश दिए। तथा लोकसभा चुनाव के सफल सम्पादन के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती करने की बात कही। एसपी अक्षय कोंडे ने जिले में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी उन्हें दी।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने प्रेक्षकों को जानकारी देते हुए कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में ईवीएम व वीवीपैट उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जनपद में 724 बैलेट यूनिट, 724 कन्ट्रोल यूनिट व 724 वीवीपैट उपलब्ध है। दोनों विधानसभाओं में 05 जोनल व 69 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाएं गए हैं। 191 मतदेय स्थलों की वेब कास्टिंग करायी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों में शौचालय बना दिए गए हैं तथा पानी व बिजली की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में कुल 381 पोलिंग तथा कुल 218175 मतदाता हैं और जिले में कुल 2600 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके उपरांत सामान्य प्रेक्षक वरिष्ठ आईएएस सत्यप्रकाश एवं प्रेक्षक पुलिस वरिष्ठ आईपीएस शिव कुमार वर्मा ने बीडी पांडे डिग्री कालेज में लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया और जरूरी इंतजामों के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस नबियाल, नोडल कार्मिक/सीडीओ आरसी तिवारी, एआरओ बागेश्वर मोनिका, कपकोट अनुराग आर्य, नोडल एमसीसी जितेंद्र वर्मा सहित अन्य नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments