HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रदेश...

अल्मोड़ा न्यूज : नगर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दिलाई शपथ, अल्मोड़ा में व्यापार मंडल के विघटन पर दिया यह बयान….

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

नगर व्यापार मंडल के यहां एक स्थानीय बैंकेट हॉल में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष, सचिव सहित तमाम निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा कर्तव्यनिष्ठा व व्यापारी हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। ज्ञात रहे कि व्यापार मंडल की नगर कार्यकारिणी के चुनाव यहां 5 जनवरी, 2020 को संपन्न हो गये थे, लेकिन कोरोना कॉल के दौरान लगे लॉक डाउन के चलते यह कार्यक्रम स्थगित हो गया था। जिसे आज रविवार को सपंन्न किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। ईश वंदना के बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुशील साह, महासचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे व अनीता रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट व अमन नज्जौन को शपथ दिलाई गई एवं प्र​शस्ति पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव मनीष जोशी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा के अलावा प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर पांडे व हितेंद्र भसीन, प्रदेश प्रसार मंत्री नवनीत राणा, नगर अध्यक्ष बागेश्वर हरीश सोनी, जिलाध्यक्ष बागेश्वर बलवंत सिंह नेगी, जिला महामंत्री बागेश्वर बलवंत सिंह नेगी, जिला महामंत्री बागेश्वर अनिल कार्की, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा श्याम लाल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन ​गुरूरानी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष सूरज साह, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, त्रिलोचन जोशी, ललित कार्की, अतुल साह, हेमा तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद सिंह पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष भाजपा कैलाश गुरूरानी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ललित लटवाल, दीप सिंह डांगी, गिरीश मल्होत्रा, जोगेन्दर वर्मा, मुमताज कश्मीरी, हरीकृष्ण खत्री, हरीश कनवाल, मोहन कनवाल, रंजीत भंडारी, अरूण वर्मा, जगदीश वर्मा, अजय बोरा, जया साह, गीता मेहरा, पालिका सदस्य दीपक वर्मा, विमला बोरा, मीना भैसोड़ा, विद्या बिष्ट, किरन साह, वैभव पांडे, चंदन बहुगुणा, दर्शन रावत, अभय साह, दीपक साह सहित नगर कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी व तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

संगठन में विघटन जैसा कुछ नही, बाहर गये पदाधिकारी पुन: वापस आयें : नवीन वर्मा
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत के दौरान व्यापार मंडल के विघटन पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई पदाधिकारी ​बाहर हो चुके हैं। उनसे कुछ गलतियां हो गई थी, जिस कारण उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। हम चाहेंगे कि वह वापस संगठन में आयें। उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। नवीन वर्मा ने आगे कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों ने बड़ी सराहनीय भूमिका निभाई है और सामाजिक सरोकार निभाया हे। अल्मोड़ा की हर समस्याओं के लिए जिले व प्रदेश के पदाधिकारी भी काम करेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि संगठन में विघटन जैसा कुछ नही हुआ है। कुछ पदाधिकारियों से गलतियां हो गई थी और वह बाहर हो गये हैं। अब भी उनके लिए भी संगठन के दरवाजे खुले हैं। उनसे गलतियां हुई तो अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई। हम चाहेंगे कि वह संगठन में दोबारा वापस आयें और उनका पूरा सम्मान रखा जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments