HomeRailwayरेलवे : संविधान दिवस पर रेलकर्मियों को दिलाई शपथ

रेलवे : संविधान दिवस पर रेलकर्मियों को दिलाई शपथ

ADVERTISEMENTS

बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर 26 नवम्बर, 2021 को “संविधान दिवस” समारोह वृहद स्तर पर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री, भारत सरकार नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 बजे संविधान की प्रस्तावना (प्रियम्बल) पढ़े जाने के लाइव टेलीकास्ट के उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वाष्र्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता सहित मंडल के शाखा अधिकारी एवं समस्त रेलकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ वर्चुअल मीडिया के माध्यम से कराया। इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ भी दिलायी गई। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रस्तावना अंकित बैनर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं मंडल रेल प्रबंधक, अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित शाखा अधिकारी एवं रेलकर्मियों ने हस्ताक्षर कर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने बताया कि 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा ने हमारे देश को संविधान दिया था, जिसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान को अंगीकार किये जाने की 72वीं वर्षगांठ पर केन्द्र सरकार द्वारा 26 नवम्बर, 2021 को ’’संविधान दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया गया है। 72वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले आयोजन का मुख्य बिन्दु भारतीय संविधान में समाहित ’’मौलिक कर्तव्य’’ है। इस अभियान के तहत मौलिक कर्तव्यों पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गये, जिसमें ब्रोशर, पोस्टर, स्टैण्डीज तथा फ्लायर्स आदि के माध्यम से मौलिक कर्तव्यों के संबंध में जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भारत के संविधान एवं उसमें दिए गए मूल कर्तव्यों पर वेबिनार का आयोजन किया गया जिसमें संविधान में प्रदत्त मूल कर्तव्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments