HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : एनएसयूआई ने कुलपति को भेजा ज्ञापन, यह हैं दो...

अल्मोड़ा न्यूज : एनएसयूआई ने कुलपति को भेजा ज्ञापन, यह हैं दो सूत्रीय मांगें…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे करने ​सहित द्विसूत्रीय मांगों को लेकर एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट के नेतृत्व में परिसर निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में गोपाल भट्ट ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में छात्र हितों से संबंधित उनकी दो महत्वपूर्ण मांग हैं। पहली, कम से कम 15 दिनों के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी जाये, जिससे जो छात्र फॉर्म भरने से वंचित हो गये हैं उन्हें मौका मिल सके। दूसरी, विश्वविद्यालय द्वारा शीघ्र मुख्य परीक्षा करायी जाए जिससे छात्रों को और इंतजार न करना पड़े। फाइनल हो चुका कई छात्रों का अन्य वर्ष या सेमिस्टर में बैक परीक्षा करवाई जानी बेहद महत्वपूर्ण है। ज्ञापन देने में हिमांशु जोशी, गोपाल भट्ट, अभिषेक बनौला, गोविंद प्रसाद, प्रिंस कोठारी, भूपेश जोशी आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments