HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आज मिले 19 कोरोना संक्रमित, सबसे अधिक 06 ताड़ीखेत ब्लॉक...

अल्मोड़ा : आज मिले 19 कोरोना संक्रमित, सबसे अधिक 06 ताड़ीखेत ब्लॉक से ! वर्तमान में 63 एक्टिव केस

अल्मोड़ा। मुद्दा यह नही कि कोरोना कितना घातक है, असल बात तो यह है कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग जनपद में किस हद तक सफल हो पा रही है। कहते हैं कि आंख बंद कर लेने से मुसीबत हमें दिखाई भले ही न दे, लेकिन उसका वजूद कायम रहता है। यही हाल अल्मोड़ा जनपद का है, जहां कोरोना अपनी रफ्तार पकड़ रहा है, लेकिन इसे हल्के में लिए जाने के प्रयास हो रहे हैं। आपको बता दें आज शनिवार को 19 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। संख्या की बात करें तो आज की तारीख तक मिले संक्रमितों की संख्या जनपद में 419 पहुंच चुकी है। शासन—प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े बताते हैं कि इनमें से 353 स्वस्थ हो चुके हैं और वर्तमान में केवल 63 एक्टिव केस कोरोना के हैं। हलांकि इस बात पर संतोष किया जा सकता है कि ठीक होने वालों की तादात काफी अच्छी है। बावजूद इसके कोरोना से संक्रमित होना बेहत कष्टप्रद है। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत आइसोलेशन की है। घर—परिवार व समाज से कटने की है। वह भी उन हालातों में जब केवल आपकी इम्यूनिटी पावर ही आपको बचायेगी। चूंकि कोरोना की दवा फिलहाल नही आई है। खैर, आज मिले कोरोना संक्रमितों में 6 ताड़ीखेत ब्लॉक के हैं, 2 द्वाराहाट, 3 लमगड़ा, 1 हवालबाग, 1 धौलादेवी का है। शेष बचे कोरोना संक्रमितों के विषय में समाचार लिखे जाने तक जानकारी नही मिल पाई है। सी.एन.ई. के पास कई अपुष्ट सनसनीखेज जानकारियां आई हैं, लेकिन बिना पुष्ट सूचना के समचार प्रकाशित नही किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जरूर पढ़िए, आज की मुख्यालय द्वारा जारी कोरोना रिपोर्ट, क्लिक करें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments