अल्मोड़ा : एनएसयूआई ने ऐसे मनाई गांधी जयंती, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, प्रदेश सचिव गोपाल भट्ट ने किया यह आह्वान, पढ़िये पूरी ख़बर….

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


ADVERTISEMENTS


यहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने गांधी व शास्त्री जयंती को किसान मजदूर दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर मुजफ्फरनगर गोली कांड में शहीद हुए राज्य आंदोलकारियों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री के विचारों को आम जन के साथ साथ छात्रों के बीच हर कॉलेज विश्विद्यालय स्तर तक जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह के देश के हालात हैं उसमें किसान आत्महत्या कर रहा है, युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा हैं, महिलाएं सुरक्षित नही हैं। केंद्र व राज्य सरकार आंख मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इस सरकार को बदल देश को बचाना होगा। इस अवसर पर पंकज आर्य, हिमांशु जोशी, पंकज जोशी, एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक व प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, गोपाल सिजवाली, अभिषेक बनौला, गोकुल माहरा, गोपाल सिजवाली, दिनेश गोस्वामी, करन कुमार, सूरज सिजवाली, नीरज कौसल, सूरज आदि मौजूद रहे।

CNE SPECIAL एक रहस्य, जो 89 साल बाद भी कायम है
अंतरराष्ट्रीय विशेष रिपोर्ट

Amelia Earhart Mystery: 9 लाख डॉलर खर्च, पांच दिन का समुद्री सफर और अंत में निकला पेड़ों का ढेर!

उपग्रह तस्वीरों में दिखा था विमान जैसा रहस्यमयी सुराग। जांच में क्या निकला? जानिए दुनिया की सबसे चर्चित विमानन गुत्थियों में से एक की पूरी कहानी।

पूरी खबर पढ़ें
ADVERTISEMENTS