HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एनएसयूआइ ने फूंका एबीवीपी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

अल्मोड़ा : एनएसयूआइ ने फूंका एबीवीपी का पुतला, जमकर की नारेबाजी

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। मंगलवार को यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा में एकत्रित होकर एबीवीपी के​ खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एबीवीपी का पुतला फूंका। उनका आरोप है कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महिला उत्पीड़न किया गया और एबीवीपी संगठन द्वारा आरोपी का बचाव कर रहे हैं। इसी बात का एनएसयूआई विरोध कर रही थी।
आक्रोशित एनएसयूआई करार्यकर्ताओं ने एबीवीपी की गतिविधियों की कड़ी निंदा की और नारेबाजी की। एनएसयूआइ के प्रदेश माहसचिव गोपाल भट्ट ने कहा कि एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला उत्पीड़न मामले में लिप्त पाए गए हैं और दूसरी ओर एबीवीपी संगठन और भाजपा के लोग ऐसी मानसिकता वाले व्यक्ति का बचाव कर रहे हैं। उन्होंनें कहा कि महिला उत्पीड़न का यह मामला घोर निदंनीय है। जिसका एनएसयूआई पुरजोर विरोध करती है। पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई के ​प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला संयोजक राहुल खोलिया, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोहित भट्ट, गोकुल जोशी, गोपाल सिंह सिजवाली, संजू सिंह, मनोज कनवाल, सोनू, आकाश जंगपांगी, सागर कुमार, कमल पंत, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, पवन, करन तिवारी, मोहित बिष्ट, मोहन, कमल बिष्ट आदि शामिल थे

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments