Bageshwar News: बिना शर्त काम पर लौटने का आदेश और ​काम से निकालने की धमकी रही बेअसर, हड़ताल पर अडिग नरेगा कर्मचारी, कई ग्राम प्रधानों ने ​आंदोलन को दिया समर्थन

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़/बागेश्वरमहात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास के निर्देशों को मानने…

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़/बागेश्वर
महात्मा गांधी नरेगा कर्मचारी संगठन ने हड़ताल जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास के निर्देशों को मानने से इंकार कर दिया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार उन्हें गत 29 मई यानी शनिवार से काम पर लौटना था, लेकिन वह नहीं लौटे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे ग्रेड पे की एक सूत्रीय मांग पूरी होने पर ही काम लौटेंगे। उन्होंने निकालने जाने की धमकी का घोर विरोध किया है। इधर मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को ग्राम प्रधान संगठन ने भी अपना समर्थन दिया है।

Bageshwar : एक और मरीज ने हारी कोरोना से जंग, जिले में अब तक 49 मौतें, आज 32 नये केस

मनरेगा कर्मचारियों की एक सूत्रीय मांग को लेकर वह 80 दिन से अनिश्चितकाली हड़ताल पर हैं। 21 मई को शासन से पत्र आया और बिना शर्त 29 मई से काम पर लौटने को कहा गया। जिस पर कर्मचारियों ने उनकी मांगें पूर्ण नहीं होने तक काम पर लौटने से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों का शोषण भर है। वह निकाले जाने की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। अपनी मांग पूरी होने के बाद काम पर लौटेंगे और अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण गांव में मनरेगा के कार्य ठप हो गए हैं। जिससे गांव में काम करने वाले मनरेगा मजदूरों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। गांवों में मनरेगा के तहत किए जा रहे विकास कार्य ठप पड़ गए हैं।

Almora : फिर बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या, आज 86 की रिपोर्ट आई Corona positive

गांवों में मनरेगा के निर्माण कार्यों के मस्ट्रोल जारी नहीं हो रहे हैं। निर्माण कार्यों के एमआईएस फीड नहीं हो रहे हैं। किए गए निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। बैठक में गोविंद थायत, राजेंद्र ऐठानी, अजय कुमार भट्ट, सतीश बोरा, आसिफ खान, संगीता मिश्रा, संतोष भट्ट, गिरीश परिहार, संजय कांडपाल, ममता गोस्वामी, मनोज जोशी, विक्रम सिंह, हितेष जोशी, देवकी नंदन जोशी, मोहन राम आर्य आदि मौजूद थे। इधर मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को प्रधान संगठन के अध्यक्ष हिमांशु खाती, ग्राम प्रधान इन्द्र सिंह कबडोला, पुष्पा देवी, हेमा पंत, प्रकाश कोहली, कृष्णा पांडे, गोपाल राम, नीमा देवी, कौशल्या देवी, नीमा अल्मिया, सरिता देवी, सबीना बेगम, राजेन्द्र गिरी, चंपा देवी, कुमारी नीता, चंदन सिंह, हेमलता डसीला, मनोज कुमार आदि ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने सरकार से अतिशीघ्र मनरेगा कर्मचारियों की समस्या के समाधान की मांग की है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : CBSE की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में लिया गया फैसला

उत्तराखंड जल्द ही होगा कोरोना मुक्त, नए मामलों में भारी गिरावट, 2062 मरीज हुए डिस्चार्ज

Almora : खाई जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की दर्दनाक मौत, चार घायल

उत्तराखंड में हटाये गये 27 वीआईपी सुरक्षा में तैनात गनर, पुलिस फोर्स की कमी का दिया गया हवाला

हल्द्वानी : अच्छे से समझ लें यह हैं जनपद नैनीताल में कोविड कर्फ्यू के नये नियम, डीएम गर्ब्याल ने जारी किये सख्त आदेश, विस्तार से पढ़ें …..

Uttarakhand : चिलम पीने को लेकर हुआ विवाद, पत्थर से सर कुचल कर दी बाबा की हत्या, युवक ने कबूला जुर्म

Almora Breaking : निर्माणाधीन भवन पर जा गिरा, हल्द्वानी जा रहा ट्रक

उत्तराखंड : केदार घाट में कुत्ते नोच—नोच कर खा रहे कोरोना संक्रमितों के अधजले शव, फोटो—वीडियो वायरल, हड़कंप

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की तबियत बिगड़ी, एम्स भर्ती

अब घर बैठे मंगायें अपने मनपसंद brand की शराब ! यहां मिली शराब की Home delivery की इजाजत

अल्मोड़ा—हल्द्वानी को जोड़ने वाला ऐतिहासिक क्वारब पुल गाडर टूटने से क्षतिग्रस्त, भारी वाहनों के लिए रोका यातायात ! एनएच, पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *