HomeBreaking Newsबधाई दें या...अब हम 144 करोड़ पार, इतने सालों में भारतीय हो...

बधाई दें या…अब हम 144 करोड़ पार, इतने सालों में भारतीय हो जायेंगे दोगुने

ADVERTISEMENTS

आबादी में भारत विश्व स्तर पर सबसे आगे

नई दिल्ली। भारत की लेटेस्ट जनसंख्या क्या है। यदि आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढना चाहते हैं तो जान लीजिए कि अब हम 1.44 अरब पार हो चुके हैं। United Nations Population Fund की रिपोर्ट आईहै। UNFPA ने अपने ताजा रिपोर्ट में बताया है कि भारत की आबादी 144 करोड़ पहुंच गई है।

UNFPA World Population Report 2024 से पता चलता है कि भारत की जनसंख्या 77 वर्षों में दोगुनी होना अनुमानित है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 1.44 अरब की अनुमानित आबादी के साथ विश्व स्तर पर सबसे आगे है, इसके बाद चीन 1.425 अरब की आबादी के साथ दूसरे स्थान पर है। इससे पहले 2011 में हुई जनगणना के दौरान भारत की जनसंख्या 1.21 अरब दर्ज हुई थी।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि भारत की अनुमानित 24 फीसदी आबादी 0 से 14 वर्ष की है। 17 फीसदी 10 से 19 आयु सीमा के भीतर हैं। अनुमानित तौर पर 10 से 24 आयु वर्ग 26 फीसदी है, जबकि 15 से 64 आयु वर्ग 68 फीसदी है। इसके अलावा, भारत की 7 फीसदी आबादी 65 वर्ष और उससे अधिक आयु की है। जिसमें पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं की 74 वर्ष है।

मृत्यु दर में आई कमी

रिपोर्ट की मानें तो साल 2006 से 2023 के बीच भारत में बाल विवाह 23 फीसदी रहा। यह भी बताया है कि भारत में मातृ मृत्यु में काफी गिरावट आई है, जो दुनिया भर में होने वाली ऐसी सभी मौतों का 8 फीसदी है।

भारत को जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत

2019 में जनसंख्या विनियमन विधेयक (Population Regulation Bill) लाया गया था। जिसके तहत दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर सजा और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने का प्रस्ताव रखा गया था। ये एक प्राइवेट मेंबर बिल था, जिसे आरएसएस नेता और बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में पेश किया था। इस बिल का जमकर विरोध हुआ था. बाद में इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, आजादी के बाद से करीब 35 बार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिल पेश किया गया, लेकिन आज तक इसे कानूनी अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है।

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments