HomeUttarakhandAlmoraALMORA BREAKING: अब सल्ट का यह गांव बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आवागमन...

ALMORA BREAKING: अब सल्ट का यह गांव बना माइक्रो कंटेनमेंट जोन, आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ लागू हुई कई शर्ते

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोना अब गांव—गांव पहुंच चुका है। अब जिले का दूरस्थ विकासखंड सल्ट का बरकिंडा गांव माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित हो गया है। जहां 15 व्यक्तियों की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। गांव में आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगने के साथ ही कई शर्तें लागू हो गई हैं। उप जिलाधिकारी ने ऐसे आदेश पारित किए हैं।

BAGESHWER BREAKING: ज्वाड़ा स्टेट में आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने बताया कि गत दिवस भिकियासैंण तहसील अंतर्गत सल्ट ब्लाक के बरकिन्डा में निवासरत 15 व्यक्तियों की कोविड जांच ​रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। इन सभी को प्रभारी चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवालय, सल्ट के निर्देशानुसार होम आईसोलेट किया गया है और नायब तहसीलदार भिकियासैंण की संस्तुति के आधार पर ग्राम वरकिन्डा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम वरकिन्डा के पूर्व दिशा में जैनल-स्याल्दे मोटरमार्ग, पश्चिम के ग्राम खल्यों से सरहद मिलान, उत्तर के अमरोली गधेरा व ग्राम मुसोली की सीमा एवं दक्षिण के गधेरा व ग्राम डुगांरा से सरहद मिलान आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।

Uttarakhand Breaking : कोरोना की घातक लहर से जूझ रहा उत्तराखंड, आज मिले 9 हजार 642 नये संक्रमित, 137 की मौत

उपजिलाधिकारी ने बताया कि अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर—घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवालय, सल्ट का रहेगा।

साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी—बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र एक सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने के लिए उसी जोन में स्थित दुकान तक जा सकेगा। आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।

Almora : कोई राहत नही, अल्मोड़ा में मिले 254 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस 1363, लोकल के 76 केस, अब तक कोरोना से 67 की हो चुकी है मौत

सतर्क रहने की आवश्यकता : गुरुवार को हल्द्वानी के अस्पतालों में 13 मरीजों ने तोड़ा दम

काम की ख़बर : ऐसे बचें Corona infection से, करें इन Medicines का करें सेवन, Uttarakhand DIPR ने जारी की जरूरी सूचना, जानिये दवाओं के नाम और सेवन विधि

अंडरवर्ल्ड के नामी गैंगस्टर छोटा राजन की कोरोना से मौत की खबर की पुष्टि नहीं, एम्स ने कहा अभी जिंदा है

हल्द्वानी व लालकुआं में सब्जियों के रेट तय, इससे अधिक पर बेचने वालों की खैर नही, ध्यान से पढ़ लीजिए क्या है सब्जियों के भाव…

अल्मोड़ा में लागू हुआ अब तक का सबसे सख्त कर्फ्यू! शनिवार व रविवार पूर्ण बंदी, लागू हुए सख्त आदेश, ध्यान से पढ़िये पूरा आदेश…

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments