HomeBreaking Newsनोएडा की गालीबाज महिला के बाद अब पत्थरबाज महिलाओं का वीडियो वायरल

नोएडा की गालीबाज महिला के बाद अब पत्थरबाज महिलाओं का वीडियो वायरल

ADVERTISEMENTS

⏩ पहले खड़ी कार पर मारी टक्कर, फिर चालक से ही अभद्रता

⏩ ईंट-पत्थर हाथ में ले मारने दौड़ी युवती

सीएनई डेस्क

नोएडा में एक गालीबाज महिला के बाद अब सोशल मीडिया में लखनऊ से दो पत्थरबाज महिलाओं का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक एक महिला और उसकी मां एक कार चालक से जमकर अभद्रता करती दिख रही हैं। यही नहीं, वह हाथों में पत्थर लेकर चालक को मारने भी दौड़ती दिख रही हैं।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के जियामऊ पेट्रोल पंप का बताया जा रहा है। यहां एक दबंग महिला जमकर गुंडागर्दी का नमूना पेश कर रही है, जिसमें उसकी मां भी उसका साथ देते दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पहले मां-बेटी की कार ने एक खड़ी कार में टक्कर मार दी, जिसके बाद माफी मांगने की बजाए यह महिलाएं कार चालक के साथ ही अभद्रता पर उतारू हो गईं।

आस-पास मौजूद लोगों ने इस पूरे मामले का वीडियो भी बना लिया। जिसमें साफ दिख रहा है कि यह महिलाएं चालक को ईंट-पत्थर मारने पर उतारू हैं। कार चालक बड़ी निनम्रता से उनसे बात कर रहा है, लेकिन इनमें से एक महिला, जो कि वृद्ध महिला की बेटी है का गुस्सा सातवें आसमान में है। वह गालियां दे रही है, कार चालक को दौड़ा रही है। यही नहीं, जब लोग कार चालक के समर्थन में दिखे तोमां-बेटी उनके साथ भी अभद्रता पर उतारू हो गई।

यह था पूरा मामला

पेट्रोल पंप पर एक युवती और उसकी मां कार लेकर पेट्रोल भरवाने आयी थीं। लोगों का कहना है कि उनकी कार में हैंड-ब्रेक नहीं लगा था, जिस कारण कार ढलान पर होते हुए पीछे खड़ी एक कार से टकरा गई। जिससे दूसरी कार का शीशा भी टूट गया। जब युवक ने उन्हें इस बात के लिए टोका तो युवती और उसकी मां का गुस्सा भड़क उठा। वह दोनों युवक से अभद्रता पर उतारू हो गईं।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments